उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे और सेंथिल पांडियन को केंद्र सरकार में मिली अहम जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारियां मिलने का सिलसिला जारी है। केंद्र सरकार ने 2003 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वहीं पहले से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात सेंथिल पांडियन को भारत सरकार में संयुक्त सचिव, पेयजल विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपॉइंटमेंट्स कमिटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिन कुर्वे की नियुक्ति जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के पद पर पांच वर्षों के लिए की गई है।उनकी तैनाती पदभार ग्रहण करनेकी तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) के आदेश के मुताबिक उन्हें पे लेवल-14 के तहत नियुक्त किया गया है। वे इस पद पर सुनील पालीवाल का स्थान लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

सचिन कुर्वे उत्तराखंड शासन में स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चारधाम यात्रा के बीच उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद अब राज्य सरकार के सामने नए स्वास्थ्य और उड्डयन सचिव की नियुक्ति बड़ी चुनौती मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

इसी क्रम में सेंथिल पांडियन को भी केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में दो वर्ष का विस्तार मिलने के बाद उन्हें पेयजल विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। प्रशासनिक अनुभव और परियोजना प्रबंधन में उनकी दक्षता को देखते हुए उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन नियुक्तियों के बाद उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई विभागों में नई तैनातियां और जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण हो सकता है। खासतौर पर स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती पर सबकी नजरें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

वहीं राज्य सरकार ने कुछ अन्य आईएएस अधिकारियों को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दिया है। इनमें सविन बंसल और वंदना के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। यदि उनकी प्रक्रिया पूरी होती है तो आने वाले समय में उत्तराखंड कैडर के और अधिकारी भी केंद्र सरकार में सेवाएं देते नजर आ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Senior IAS officers of Uttarakhand cadre Sachin Kurve and Senthil Pandian have been given important responsibilities in the Central Government uttarakhand news उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे और सेंथिल पांडियन उत्तराखण्ड न्यूज केंद्र सरकार में मिली अहम जिम्मेदारी देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More