पिथौरागढ़। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पिथौरागढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अभिषेक बहुगुणा की अध्यक्षता में सब्जियो की संरक्षित खेती का सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण में जनपद पिथौरागढ़ के अलग – अलग गांव में निवास करने वाले 11 किसानों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने विभिन्न प्रकार के पॉली हाउस मे विभिन्न प्रकार की क्यारी बनाना, सब्जी बीज की पहचान, वेमौसमी सब्जी के बीजों की बुवाई, बीज उगाने हेतु पोट मिक्सचर बनाना, पॉलीहाउस मे मल्चिगं बिछाना, नर्सरी तैयार करने से पूर्व मृदा उपचार, पॉली हाउस मे पौध रोपण से पूर्व पौध उपचार का प्रयोगात्मक कार्य किया। किसानों ने प्रशिक्षण के दौरान पॉलीहाउस मे सब्जियों की खेती को किस प्रकार सुरक्षित व संरक्षित किया जाता है जाना। पॉलीहाउस में मौसम और माहवार उगाई जाने वाली सब्जियों और कीट नियंत्रण के उपाय भी बताए गए। उत्पादन करना है प्रशिक्षण में किसान भूषण से सम्मानित पूर्व सैनिक केशव दत्त मखौलिया, प्रगतिशील काश्तकार हेम चंद्र पुनेठा, सुनील दत्त राय, श्याम दत्त मिश्रा, भास्कर पटियाल, चंद्र बल्लभ कापड़ी, संदीप कुमार, दीपक कुमार, भावना पांडे, रवी शर्मा और गौरव नागरकोटी ने भाग लिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]