शैमफोर्ड स्कूल के शिवम पांडेय ‘इंस्पायर मानक अवार्ड 2025’ के लिए चयनित

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल के मेधावी छात्र शिवम पांडेय को उनके इनोवेटिव आइडिया के लिए प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर मानक अवार्ड 2025’ के लिए चयनित किया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त इस सम्मान के तहत उन्हें रुपया 10,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। शिवम पांडेय ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी रचनात्मक सोच और खोजी दृष्टिकोण से एक अनूठा विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्तमान में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एक माइक्रो सेंसर्स से युक्त पॉलीकार्बोनेट से निर्मित एक स्मार्ट हेलमेट बनाने का आयडिया दिया था जो कि वाहन चालक को ट्रैफिक अलर्ट्स, जीपीएस ट्रैकिंग के साथ अन्य महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स प्रदान करता है।  
 
स्कूल की अकादमिक डायरेक्टर एवं मार्गदर्शक अंजू भट्ट ने शिवम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिवम ने अपनी मेहनत और रचनात्मक सोच से यह साबित कर दिया कि यदि सही दिशा में प्रयास किए जाएँ, तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। हम आशा करते हैं कि शिवम भविष्य में भी विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार देशभर के छात्रों को वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जाता है। शैमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट ने शिवम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल विद्यालय बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिवम भविष्य में भी विज्ञान एवं  प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। 
 
शिवम की इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, एवं  शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shamford school haldwani Shivam Pandey of Shamford School selected for 'Inspire Manak Award 2025' Shivam Pandey selected for 'Inspire Manak Award 2025' uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More