तीसरी लहर से निपटने की तैयार श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है- संवाददाता

देहरादून। पहले से कई ऐशियाई देश कोरोना की तीसरी लहर से जूझ रहे है तो माना जा रहा है कि कई पश्चिमी देशों में चौथी लहर भी आ चुकी है। ऐसे में भारत अछूता रहेगा, यह मान लेना सही नही होगा। पहली लहर के दौरान इसने मुख्य रूप से बुजुर्गों को प्रभावित किया, दूसरी लहर में युवाओं को अपना शिकार बनाया और अब तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की ज्यादा आशंका है।
जिससे निपटने के लिए श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल ने पूर्व तैयारी के तहत 55 ऑक्सीजन बेड, 35 हाईफ्लो आक्सीजन बेड व 10 आईसीयू बेड का वार्ड तैयार करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। संदिग्ध कोविड उपचार के बच्चों का अलग से वार्ड तैयार करने के साथ ही बाल रोग विभाग की ओर से शिशुओं के लिए 90 बेड बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल कुमार धवन ने बताया कि तीसरी लहर को मास्टर प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। बच्चों में कोरोना संक्रमण की बढ़ोत्तरी होने पर अस्पतालों को बेसिक दिशा निर्देश के साथ ही शासन, प्रशासन एवं विभाग के समन्वय से निमय बदले जा रहे हैं। अस्पताल में तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। बच्चों को भर्ती के दौरान परिवार के एक सदस्य को ही अस्पताल में रहना होगा। एम्बुलेंस व आवश्यक संसाधनों समेत 20,000 किलोग्राम क्षमता का ऑक्सीजन टैंकर अस्पताल में मंगवा लिया गया हैं। एनआईसीयू और पीआईसीयू में उपकरणों को सुसज्जित करने के साथ ही विशेषज्ञों की तैनाती भी की जा रही हैं। चिकित्सालय में कार्यरत बाल रोग चिकित्सक के अनुसार बच्चों में रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बड़ों की अपेक्षा कम रहती है, लेकिन भारत में छोटे बच्चों का वैक्सीनेशन नही हो पाने से तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की सम्भावनाएं प्रबल कारण है।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन स्थान विज्ञापन स्थान

हमारे पोर्टल में विज्ञापन के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More