चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पुलना से दो किमी आगे जंगल चट्टी में एक सिख श्रद्धालु की खाई में गिरने से मौत हो गई है। सूचना पर गोविंदघाट पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची शव को पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम हेतु जोशीमठ मोर्चरी भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाते समय गुरप्रीत सिंह (18) पुत्र हरदीप सिंह, निवासी ग्राम काले, थाना सिहरटा, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) यात्रा पर जा रहा था। वह 90 लोगों के जत्थे में शामिल था। थाना प्रभारी गोविंद घाट विनोद रावत ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर जंगल चट्टी के समीप गुरप्रीत सिंह ने मुख्य पैदल मार्ग छोड़कर पुराने क्षतिग्रस्त शॉर्टकट रास्ते का प्रयोग किया और रेलिंग पार कर उस मार्ग पर गया, जो पहले से ही सुरक्षा कारणों के चलते बंद किया गया था।इसी दौरान फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस, एसडीआरएफ व अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया।अत्यंत दुर्गम स्थिति और खतरनाक ढलान के बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत कर उसे मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। जिसके बाद तत्काल नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]