सितारगंज पुलिस ने 57 लाख की विदेशी ई-सिगरेट के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह,खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

सितारगंज। उधमसिंह नगर की सितारगंज पुलिस ने 57 लाख की विदेशी ई-सिगरेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर नेपाल से सिगरेट लाकर दिल्ली सप्लाई के लिए जा रहे थे। दोनों आरोपी उधमसिंह नगर के खटीमा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

एसपी सीटी मनोज कत्याल ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात सितारगंज पुलिस द्वारा चिकाघाट के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस बीच पुलिस ने यूपी नंबर की कार UP 26 AD 6886 स्विफ्ट डिजायर को चेकिंग के लिए रोका तो कार सवार दोनों युवक सकपका गए। शक पर पुलिस द्वारा कार की तलाशी में 11 पेटी अलग-अलग फ्लेवर की इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नाजिम खां निवासी वार्ड नंबर-2 इस्लाम नगर नूरी मस्जिद के पास थाना खटीमा और अफरोज निवासी वार्ड नंबर-2 इस्लाम नगर थाना खटीमा जिला उधमसिंह नगर बताया। आरोपियों ने बताया कि वह ई-सिगरेट की खेप नेपाल से रिंकू रोकाया नाम के व्यक्ति से लाकर दिल्ली सप्लाई करने जा रहे थे। बरामद ई-सिगरेट की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 57 लाख रुपए आंकी जा रही है। एसपी कत्याल ने बताया कि तस्करों को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी की तरफ से 2500 का ईनाम देने की घोषणा की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Sitarganj news Sitarganj police arrested two smugglers with foreign e-cigarettes worth 57 lakhs US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More