तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से छह लोगों की हुई मौत जबकि चार लोग घायल

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पीलीभीत। यहां पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर न्यूरिया थाने के करीब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में पलटने से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के खटीमा निवासी लोग पीलीभीत में बरात में आए थे। ये लोग देर रात एर्टिगा कार से वापस जा रहे थे। कार में 11 लोग सवार थे। रात 12 बजे इनकी कार न्यूरिया थाने के करीब पहुंची। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले पेड़ से टकराई फिर सड़क से खाई में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस पहुंच गई। कार के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के चलते कार काटकर सभी को बाहर निकालने के बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे में मुन्नी (65) पत्नी नाजिर निवासी बूडा खटीमा उत्तराखंड, मंजूर अहमद (60) पिता नूर अहमद निवासी जमोर खटीमा, बाहुउद्दीन (55) पुत्र अमीरूदीन निवासी बांसखेड़ा, बरखेड़ा पीलीभीत, शरीफ अहमद (60) पुत्र नन्हें निवासी गोटिया खटीमा, साहे आलम (35) पुत्र मोहम्मद उमर निवासी सतरामील, खटीमा, राकिम (11) पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी जमोर खटीमा की मौत हो गई। रहीस अहमद (47) पुत्र नाजिर निवासी खटीमा, जाबरी (40) पत्नी बाहुउद्दीन निवासी बांसखेड़ा अहमद रजा (10) पुत्र मोहम्मद अहमद शहनाज (30) पत्नी इर्शाद खमरिया बरखेड़ा घायल हैं। पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडे ने बताया कि उत्तराखंड के खटीमा निवासी कार सवार लोग यहां बरात में आए थे। कार में 11 लोग सवार थे। पीलीभीत से जाते वक्त इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A speeding car went out of control and overturned in a ditch four people were injured Pilibhit news six people died Six people died while four people were injured after a speeding car went out of control and overturned in a ditch uttar pradesh news

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More