हल्द्वानी। एसएमई सैक्टर में वित्तपोषण में वृद्वि करने हेतु मंगलवार (आज) 13 जुलाई को उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी द्वारा रामपुर रोड़ स्थित एक होटल में एसएमई कस्टमर मीट का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बैंक के क्षेत्र प्रमुख सहायक महाप्रबन्धक के एम शर्मा द्वारा बैंक के वर्तमान एंव सम्भावित ग्राहको को सम्बोधित करते हुए एसएमई सेक्टर के लाभ एंव बैंक की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा एसएमई कस्टमर मीट का आयोजन एमएसएमई सेक्टर का भारत वर्ष के सामाजिक व आर्थिक विकास में महत्पूर्ण योगदान है। यही वजह है कि इसे भारतीय अर्थव्यवस्था की रीड़ की हड्डी भी कहा जाता है। यह सेक्टर न सिर्फ रोजगार के अवसर पैदा करता है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रो के विकास में भी इसकी अहम भूमिका है। समारोह में मुख्य अतिथि एडवोकेट दया सागर बिष्ट (चैयरमैन शैमफोर्ड सिनयर सैकन्डरी स्कूल), जिला उद्योग केन्द्र नैनीताल की महाप्रबन्धक पल्लवी गुप्ता द्वारा एसएमई सेक्टर से जुडी विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। बैंक ग्राहको द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी भी प्राप्त करी गई।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]