एसओजी व काठगोदाम पुलिस ने 60 टिन चोरी के लीसा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत चल रही सघन चैकिंग के दौरान एसओजी और काठगोदाम पुलिस ने 60 टिन अवैध लीसा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपए) परिवहन करते हुए 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार है।

 

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में दीपावली पर्व के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की तथा बाहरी व्यक्तियों की चेकिंग हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है। जिसके बाद से जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर है, तथा लगातार चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है।इसी क्रम में दिनांक 01.01.2024 को एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र तथा सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर एवं काठगोदाम पुलिस टीम मय द्वारा चैकिंग के दौरान आइटीबीपी ट्रांजिट कैंप के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने नैनीताल रोड काठगोदाम से डूंगर सिंह सुरकाली पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम रथल पोस्ट अशु थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 37 वर्ष को वाहन संख्या UK19 CA 1346 अशोका लीलेंड में 60 टिन अवैध लीसा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपए) परिवहन करने पर गिरफ्तार करते हुए उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 114/2024 धारा 26/42 वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरानपुलिस द्वारा लीसे के कागजाद मांगे जाने पर अभियुक्त कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया, बताया कि वह चोरी का लीसा लेकर आता है जिसे पुलभट्टा से आगे किसी व्यक्ति को बेचता है, पुलिस द्वारा इस संबंध में जांच की जा रही है, तथ्य सामने आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में उ0नि0 संजीत राठौर (प्रभारी SOG), उ0नि0 मनोज कुमार (चौकी प्रभारी खेड़ा), कांस्टेबल करतार सिंह, संतोष सिंह एवं राजेश बिष्ट सम्मिलित रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 60 tins of stolen liquor Haldwani news SOG and Kathgodam police arrested the accused with 60 tins of stolen liquor SOG and police arrested the accused with 60 tins of stolen liquor uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More