राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त महिला सम्मान पर तीलू रौतेला पुरस्कार से सम्मानित सोनिया शर्मा ने किया आभार व्यक्त  

ख़बर शेयर करें -
 
 
पुरुषोत्तम शर्मा, विशेष संवाददाता, खबर सच है 
 
हरिद्वार। देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटीओ सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित तीलू रौतेला पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह में भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव तेलपुरा निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोनिया शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मृति चिन्ह और शाल एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया है। सम्मान के बाद जहां सोनिया के गांव तेलपुरा वासियो सहित परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं सोनिया ने प्रदत्त पुरुष्कार पर सीएम सहित तमाम सहयोगियों का आभार ब्यक्त किया है। 
 
सम्मान पाकर सोनिया शर्मा ने कहा कि सामान्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा पुरस्कृत के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री महोदया की हमेशा आभारी रहूंगी। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिद्वार सुलेखा सहगल एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी भगवानपुर ज्ञानेंद्र पाल सिंह मीणा सहित क्षेत्रीय अधिकारी पुनम रानी तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बबीता रानी (सुपरवाइजर) का भी मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। क्योंकि इन्होंने ही मुझे इस योग्य समझते हुए बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। मैं भरोसा दिलाती हूं कि भविष्य में इससे भी अधिक मेहनत, लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी से आंगनवाड़ी केंद्र संचालन सहित ग्रामीण महिलाओं को शासन से मिलने वाली विकास योजनाओं, महिला स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी। 
 
उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदत्त इस सम्मान से मै स्वयं जितना गौरवांतित महसूस करती हूं उससे अधिक मेरे गांव तेलपुरा वासियो को इस बात पर गर्व है कि जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मेरे कार्यों से संतुष्टि जाहिर करते हुए शासन को मेरे नाम का चयन करके महिला सम्मान के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: expressed her gratitude for the women's honour conferred by the state government haridwar news honoured Sonia Sharma expressed her gratitude Sonia Sharma who was honoured with Teelu Rautla Award Teelu Rautla Award uttarakhand news Women's honour conferred by the state government उत्तराखण्ड न्यूज तीलू रौतेला पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त महिला सम्मान सम्मानित सोनिया शर्मा ने किया आभार व्यक्त हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More