पुलिस अभिरक्षा से कैदी के भागने के मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर, हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बागेश्वर। बागेश्वर में पुलिस अभिरक्षा से कैदी के भागने के मामले में एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को लाइन हाजिर करते हुए एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। साथ ही सीओ अजय लाल साह को मामले की विभागीय जांच का जिम्मा दिया गया है। भागे हुए कैदी का अब तक सुराग नहीं लग सका है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

विगत 17 सितंबर को कपकोट पुलिस चरस के साथ पकड़े गए दो युवकों को न्यायालय में पेशी के लिए ला रही थी। झटक्वाली के समीप एक रपटे पर वाहन की रफ्तार धीमी हुई तो दोनों युवक कूद कर भाग खड़े हुए। एक युवक साहिल को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया जबकि दूसरा आरोपी रोहित कुमार पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस मामले में अब एसपी घोडके ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वरिष्ठ आरक्षी दलजीत सिंह, आरक्षी महेश डंगवाल, राधेश्याम लोहनी,अशोक कुमार और नवीन सिंह को निलंबित किया गया है। एसपी घोडके ने बताया कि भागे गए कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश जारी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: action taken by the SP bageshwar news In the case of a prisoner escaping from police custody the case of a prisoner escaping from police custody the head constable and four constables were suspended the SP placed the station head on the line the station head on the line uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसपी की कार्यवाही थानाध्यक्ष लाइन हाजिर पुलिस अभिरक्षा से कैदी के भागने का मामला बागेश्वर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More