अनैतिक देह व्यापार करा रहे स्पा सेंटर की संचालिका गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। जन्मेजय प्रभाकर कैलाश खण्डूरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद में संचालित स्पा सेन्टर पर सतर्क दृष्टि रखेत हुये अवैध कार्य करवा रहे स्पा सेन्टर संचालिको के विरूद्व कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिसके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल व क्षेत्राधिकारी सदर हिमांशु वर्मा के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा थाना पटेलनगर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी ।

गठित पुलिस टीम द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं व मुखबिरों से वार्ता कर थाना क्षेत्रान्तर्गत में चल रहे स्पा सेन्टरों में सतर्क दृष्टि रखते हुये अवैध कार्यों की सूचना मिलने पर अवगत कराने के निर्देश दिये गये । जिस क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता ललित शर्मा पुत्र धर्मपाल निवासी गोल मार्केट मोहब्बेवाला पटेलनगर देहरादून व अजय प्रताप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र राजेश सिंह निवासी तन्दुरी नाईट रेस्टोरेन्ट थाना पटेलनगर ने थाना आकर लिखित सूचना दी कि जीएमएस रोड स्थित मुस्कान स्पा सेन्टर में अनैतिक देह व्यापार का कार्य चल रहा है ।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सूचनाकर्ता अजय प्रताप सिंह उर्फ हैप्पी को साथ लेकर मुस्कान स्पा सेन्टर के निकट पहुंचे तथा सूचनाकर्ता अजय प्रताप को ग्राहक बनाकर व हिदायत देकर स्पा सेन्टर में भेजा , जिसके द्वारा अपने मोबाईल फोन से मिसकॉल का इशारा दिया गया जिस पर मुस्कान स्पा सेन्टर में दबिश दी गई तो स्पा सेन्टर में बने केबिन के अन्दर एक महिला पीडिता आपत्तिजनक स्थिति में पाई गई ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में छापा मार महिला समेत चार लोगो को किया गिरफ्तार 

स्पा सेन्टर की तलाशी लेने पर आपत्तिजनक वस्तुयें व स्पा सेन्टर में अनैतिक देह व्यापार से कमाये गये 6600 रूपये नगद व एक रजिस्ट्रर बरामद किया हुआ । पीडिता के अतिरिक्त स्पा सेन्टर में स्पा संचालिका मुस्कान पत्नी स्माईल अलवी व एक अन्य महिला व एक पुरूष मौजूद मिले ।

स्पा सेंटर के रजिस्टर को चैक करने पर रजिस्टर में ग्राहको का विवरण अंकित होना नही पाया गया । स्पा सेन्टर के अन्दर लगे कैमरों की रिकार्डिंग हेतु डीबीआर का लगा होना नही पाया गया । स्पा संचालिका मुस्कान को धारा 3/4/6/7 अनैतिक देह व्यापार मे गिरफ्तार किया गया । पीडिता व अन्य महिला व पुरूष को बाद पूछताछ अपराध में लिप्त न होने पर छोडा गया । उक्त संबध में स्पा संचालिका मुस्कान व उसके पति स्माईल अलवी के विरूद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0 523/2021 धारा 3/4//6/7 अनैतिक देह व्यापार अधि0 1956 पंजीकृत किया गया । संचालिका मुस्कान को आज न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा मे जिला कारागार भेजा गया ।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में अवैध स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक पुलिस गिरफ्त में 

मुस्कान स्पा सेंटर की संचालिका मुस्कान द्वारा पूछताछ में बताया कि वह अपने पति स्माईल अलवी के साथ विगत 01 वर्ष से मुस्कान स्पा सेन्टर का संचालन कर रही है । वह अपने पति के साथ मिलकर भोली-भाली गरीब, मजबूर लडकियो व महिलाओं को उनकी गरीबी का फायदा उठाकर उनसे जबरदस्ती देह व्यापार का काम करवाती आ रही है । उनके द्वारा ग्राहकों से स्पा सेन्टर मे प्रवेश का शुल्क 600 रूपये व लडकी से शारिरीक संबध बनाने के एवज में 1000-1500 रूपये लिये जाते है । जिसमे से आधा हिस्सा लडकियों को दे दिया जाता है । लडकियो को बदल बदल कर काम पर रखा जाता है । भुगतान आनलाईन व कैश के माध्यम से किया जाता है । आज भी पीडित लडकी को उसके द्वारा शारिरीक संबध बनाने हेतु ग्राहक के पास भेजा था 

यह भी पढ़ें 👉  देर रात दीवार निर्माण के दौरान पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत 


इस दौरान पुलिस द्वारा मुस्कान (29)पत्नी स्माईल अलवी निवासी मदीना फर्नीचर शोरूम कोतवाली देहात जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता बंसल होम जीएमएस रोड कोतवाली पटेलनगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया जबकि स्माईल अलवी पुत्र अज्ञात निवासी मदीना फर्नीचर शोरूम कोतवाली देहात जिला बिजनौर उ0प्र0 अभी गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने स्पा सेंटर से एक रजिस्टर, आपत्तिजनक वस्तुएं, 6600 रूपये भी बरामद किए है।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

पुलिस टीम में प्रदीप कुमार राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर, कुन्दन राम वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर, उप निरीक्षक जयवीर सिंहं चौकी प्रभारी ISBT थाना पटेलनगर,  ज्योति कन्याल महिलाउप निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर, कांस्टेबल 559 योगेश कुमार, 565 राजीव कुमार, महिला कांस्टेबल 674 पूजा रावत, कांस्टेबल 1641 सूरज राणा, 125 गजेन्द्र सिंह सम्मिलित रहे।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news nainital news Spa center operator arrested for doing immoral prostitution Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चकराता वायरल ऑडियो प्रकरण में बड़ा एक्शन : विधायक प्रीतम सिंह के भाई चमन सिंह समेत दो पर मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चकराता/देहरादून । चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। त्यूणी के छुमरी निवासी बालक राम की शिकायत पर पुलिस ने चकराता विधायक […]

Read More
उत्तराखण्ड

1 नवंबर की दिल्ली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कांग्रेसजन : दीपक राठौड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के नवनियुक्त पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ ने रविवार को हल्द्वानी स्थित होटल सौरभ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।महारैली […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार (आज) नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी। यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर […]

Read More