उत्तराखण्ड के पांच जिलों के लिए हिमस्खलन का विशेष अलर्ट जारी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में हिमस्खलन (एवलॉन्च) का खतरा बढ़ गया है। जियो इंफॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट(GIRE) की ओर से इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट में देश के पांच राज्यों के कई जिलों को शामिल किया गया है, जहां आने वाले दिनों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में भी हालात को देखते हुए पांच जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका जताई है। डीजीआरई द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार शाम पांच बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों को डेंजर लेवल-3 श्रेणी में रखा गया है, जबकि बागेश्वर जिले को डेंजर लेवल-2 में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

 

पूर्वानुमान में बताया गया है कि इन क्षेत्रों में यदि भारी बर्फबारी होती है तो हिमस्खलन (एवलॉन्च) की घटनाएं घटित होने की संभावना बढ़ सकती है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग समेत सभी रेखीय विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश जारी किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

वहीं सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों, तीर्थ यात्रियों और पर्वतीय मार्गों से यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। कहा है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Five districts of Uttarakhand Special avalanche alert issued Special avalanche alert issued for five districts of Uttarakhand uttarakhand news Weather news उत्तराखण्ड के पांच जिले उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मौसम समाचार हिमस्खलन का विशेष अलर्ट जारी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More