हिन्दी दिवस पर शेमफोर्ड स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शेमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में हिन्दी दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट एवं डायरेक्टर एकेडमिक अंजू भट्ट, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के किडरगार्टन विंग के बच्चों ने महादेवी वर्मा, सुमित्रा नंदन पंत, हरीवंश राय बच्चन, मुंशी प्रेम चंद्र ,अटल बिहारी वाजपेई जी और अन्य साहित्यकारों का अभिनय किया व उनके द्वारा रचित कविताओं और श्लोक, दोहा का प्रस्तुतिकरण किया। 

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

शिक्षकों द्वारा हिंदी भाषा की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए, पूरे विश्व में हिंदी की महत्ता को बताया। डॉयरेक्टर एकेडमिक अंजु भट्ट ने कहा कि हिंदी दिवस के इस शुभ अवसर पर बच्चों द्वारा जो अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी इसके लिए हम सभी अभिभावकों को बहुत-बहुत साधुवाद ज्ञापित करते हैं। जिनके  सतत प्रयास के द्वारा यह कार्यक्रम इतनी अच्छी तरह से संपन्न हो पाया। चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट ने कहा की आज हिंदी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का समय है। हिन्दी हमारी भाषा, हमारी शान है, हम सब मिलकर इसे और बेहतर बनाएं।इस अवसर पर चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Shemford school haldwani Special prayer meeting organized in Shemford School on Hindi Day Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More