एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने 206 खोए मोबाइल फोन दिलवाकर फरियादियों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी।नववर्ष के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए 206 फरियादियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस कर एक सराहनीय पहल की है। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 33 लाख 46 हजार 200 रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर गठित मोबाइल ऐप सेल (साइबर सेल) द्वारा यह अभियान चलाया गया। नवंबर से दिसंबर माह के बीच नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप एवं CEIR पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विशेष अभियान शुरू किया गया, जिसके तहत यह सफलता हासिल हुई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 
यह कार्रवाई एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानीअमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। मोबाइल ऐप (साइबर सेल) प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह मनोला के नेतृत्व में टीम ने IMEI नंबरों के आधार पर मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर बरामद किया। ये मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   
बरामद 206 मोबाइल फोन में आईफोन – 02, सैमसंग -25, ओप्पो – 42, वन प्लस – 14, रेडमी/रियलमी –42, वीवो – 43, पोको – 08, अन्य – 30 है। जिनका अनुमानित मूल्य: ₹33,46,200 है।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
अपने खोए मोबाइल फोन वापस पाकर सभी फरियादी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने SSP नैनीताल सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पुलिस टीम में निरीक्षक गणेश सिंह मनोला, हेडकांस्टेबल बलवंत सिंह एवं कांस्टेबल रामचंद्र प्रजापति शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 206 lost mobile phones recovered 206 खोए मोबाइल फोन बरामद commendable initiative by SSP Nainital Dr. Manjunath TC Haldwani news smiles on the faces of complainants SSP Nainital Dr Manjunath TC SSP Nainital Dr. Manjunath TC brought smiles back to the faces of complainants by recovering 206 lost mobile phones uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस कार्यवाही फरियादियों के चेहरों पर खिली मुस्कान हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More