सौतेले चाचा ने किया अपनी ही नाबालिग भतीजी का रेप, पुलिस ने आरोपी चाचा-चाची को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां सौतेले चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी का रेप कर दिया। पीड़िता ने खुद के साथ हुए रेप की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी चाचा और साथ देने वाली चाची को भी आगरा से गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं में रहने वाली एक महिला ने बीते 1 अप्रैल (शनिवार) को पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच कोतवाली पुलिस की उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी। उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना शुरू की। जिसमें पुलिस को उसके मोबाइल नंबरों की लोकेशनों से पता चला कि लड़की आगरा है। तुरंत ही पुलिस आगरा पहुंची जहां पुलिस ने नाबालिग लड़की को सही-सलामत उसकी चाची मंजू देवी के घर से बरामद कर लिया। इसी दौरान नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी चाचा मुकेश यादव और उसका साथ देने वाली लड़की की चाची मंजू देवी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि लड़की की चाची मंजू ने अपने पहले पति को दो साल पहले छोड़ दिया था। जिसके बाद वह आगरा निवासी अपने दूसरे पति मुकेश यादव के साथ आगरा में रह रहीं थी। इसी दौरान बीते एक अप्रैल दिन शनिवार की दोपहर लड़की की चाची मंजू देवी लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुची और लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गई। आगरा ले जाकर उसने अपने दुसरे पति मुकेश यादव के साथ उसकी शादी करने का दवाब बनाया जब लड़की नहीं मानी तो उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जिसके बाद उन्होंने लड़की को बीती 5 अप्रैल को लालकुआं वापस भेज दिया। वहीं पुलिस को लड़की की चाची से पता चला कि वह लड़की की शादी कर उसे गलत कामों में धकेलने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की की चाची मंजू देवी और उसके सौतेले चाचा मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,366,376 एवं 3/4 वा 16/17 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news police arrested the accused uncle and aunt Step uncle raped his own minor niece Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

17 दिन बाद पुनः हरकी पैड़ी पर अवतरित हुई गंगाजी, श्रद्धालुओं ने जमकर लगाई डुबकी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। 17 दिन बाद हरकी पैड़ी पर गंगाजी आ गईं। इससे गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह-सवेरे ही भरपूर जल मिला। श्रद्धालुओं ने गंगा में जमकर डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से मरम्मतीकरण के लिए ऊपरी गंगनहर की हर साल […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली की रात आतिशबाज़ी की चिंगारी से मंडी में आग लगने से फल-सब्ज़ियों सहित कई दुकानों का सामान जलकर राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून में दीपावली की रात निरंजनपुर मंडी में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग करीब 9 बजे भड़की। जिससे मंडी में रखे फल-सब्ज़ियों और कई दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिस बेटे की सलामती को माँ ने घर में करवाई पूजा उसी ने कर दी चाकू से वार कर हत्या

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर 40 मकान नंबर 3384 में दीपावली की सुबह जहां लोग पर्व की तैयारी कर रहे थे वहीं एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है और घर से फरार हो गया है। बाद में पुलिस ने उसे सोनीपत से गिरफ्तार कर […]

Read More