एसटीएफ ने किया फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनाने वाले सीएससी सेंटर का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने सीएससी सेंटर की आड़ में फर्जी आधार कार्ड और वोटर कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार। इस सीएससी सेंटर में 10 हजार लेकर विदेशी नागरिकों का भी बनाया जा रहा था उत्तराखंड का आधार कार्ड और वोटर कार्ड। बताया गया कि यहां से आम लोगों से पैसों की वसूली कर उनके आधार और वोटर कार्ड बनाए जा रहे थे। यहां तक विदेशी नागरिकों में नेपाल के लोगों को उत्तराखंड के गढ़वाल का निवासी बताकर उनके कार्ड भी बना दिए गए। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 640 ब्लैंक प्लास्टिक कार्ड, 200 लैमिनेशन कवर (कार्ड), 28 वोटर आईडी, 68 आधार कार्ड, 17 पैनकार्ड, 07 आयुष्मान कार्ड, 01 स्टैम्प, 01 स्टैम्प पैड व 12500 रूपये नकद के साथ इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया।

उत्तराखंड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि थाना ऋषिकेश क्षेत्र में एसटीएफ उत्तराखंड ने छापा मारकर ये कामयाबी हासिल की। यहां तीन लोग अवैध तरीके से बगैर किसी डॉक्यूमेंट प्रूफ के लोगों का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पेन कार्ड व अन्य पहचान पत्र बना रहे थे। ऐसे लोंगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनके फर्जी वोटर कार्ड व आधार कार्ड बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि एसटीएफ को इसकी गोपनीय सूचना मिली थी। एसटीएफ ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय जांच शुरू की। पता चला कि फर्जी आधार और अन्य आईडी एक व्यक्ति लक्ष्मण सैनी की ओर से अपने साथियों के साथ मिलकर बनाए जाते हैं। जो कि अपनी दुकान में सीएससी सेन्टर चलाता है। इस सूचना को पुख्ता करने के लिए एसटीएफ एक योजना बनाई। इसके लिए कुछ दिन पूर्व एक नेपाली नागरिक दिलबहादुर (काल्पनिक नाम) को तैयार किया गया। उस नेपाली नागरिक को सीएससी, एपेटाईड सेन्टर, एम्स रोड, ऋषिकेश आधार कार्ड बनवाने भेजा गया। जहां पर सीएससी सेन्टर का मालिक लक्ष्मण कुमार सैनी 10 हजार रुपये में दिलबहादुर नेपाली नागरिक का फर्जी आधार कार्ड और फर्जी वोटर आईडी कार्ड किसी भी भारतीय/उत्तराखंड के वैध दस्तावेज के बिना बनाने के लिये तैयार हो गया। जिसके लिए एडवान्स में 3000 रूपया ले लिया तथा दिनॉक 26 दिसंबर को वोटर आईकार्ड और कुछ दिनो बाद आधार कार्ड देने का वादा किया। इसके बाद 26 दिसंबर को उक्त सीएससी सेन्टर में नेपाली नागरिक दिल बहादुर को भेजा गया तो लक्ष्मण सैनी ने पौड़ी के किसी गांव का उसका वोटर कार्ड बना दिया था। साथ ही आधार कार्ड के लिए फॉर्म भर दिया गया। फिर एसटीएफ ने अचानक छापा मारकर उक्त आधार सेंटर में लक्ष्मण सिंह सैनी पुत्र छोटे लाल सैनी निवासी मीरानगर मार्ग गली न0. 11 ऋषिकेश वीरभद्र देहरादून के साथ दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों में बाबू सैनी पुत्र छोटे लाल सैनी नि0 मीरानगर मार्ग गली न0. 11 ऋषिकेश, वीरभद्र, देहरादून और भरत सिंह उर्फ भरदे दमई पुत्र टीकाराम नि0 गेहतमा जिला रूकुम दाबिश ऑचल राफल, नेपाल, हाल निवासी धारीदेवी कलियासौड़ हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

एसटीएफ ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में अब तक इनके द्वारा कितने लोगों का कार्ड बनाया गया है, इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। बताते चलें कि इस तरह की फर्जीवाड़े के जरिए अगर कोई अपनी पहचान बदल कर देहरादून राजधानी या हरिद्वार में रह रहा होगा तो कितना नुकसान हो सकता है इसकी गंभीरता समझ सकते हैं। एसटीएफ भी मानती है कि ये बेहद ही गंभीर मामला है, जिससे निपटना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि इस मामले की जांच में एसटीएफ काफी दिनों से जुटी है। इसलिए इस मामले की जांच गहराई से की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CSC Center dehradun news STF busted the CSC center making fake Aadhaar cards and voter cards and arrested three people STF news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More