एसटीएफ ने नकली दवाइयां बनाकर देशभर में ऑनलाइन बेचने वाले बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने गंभीर बीमारियों की नकली दवाइयां बनाकर देशभर में ऑनलाइन बेचने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह फेसबुक पेज ‘एसके हेल्थ केयर’ की आड़ में नामी कंपनियों की हूबहू नकली दवाइयां तैयार कर आधे दाम में बेच रहा था। STF ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस नेटवर्क के तार उत्तराखंड समेत बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब तक जुड़े मिले हैं।

एसएसपी STF अजय सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य रुड़की, भगवानपुर (हरिद्वार) और कोटद्वार स्थित फैक्ट्रियों में नकली दवाइयां तैयार कर उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और कोरियर के जरिए सप्लाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

STF को सूचना मिली थी कि देहरादून बाजार में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) नहीं बल्कि Sun Pharma, Mankind Pharma, Zydus Lifesciences,Glenmark Pharmaceuticals, Torrent Pharmaceuticals और Macleods Pharmaceuticals जैसी नामी दवा कंपनियों की नकली दवाइयां बेची जा रही हैं।

शिकायत के बाद STF ने जांच शुरू कर कंपनियों के प्रतिनिधियों से पूछताछ के साथ दवाइयों के सैंपल जांच के लिए भेजे, जो फेल पाए गए। इसके बाद STF ने संभल निवासी जतिन सैनी और जीएमएस रोड देहरादून निवासी गौरव त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में संगठित अपराध, धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

जांच में सामने आया कि ‘एसके हेल्थ केयर’ नाम के फेसबुक पेज पर कंपनियों के प्रोडक्ट की तस्वीरें डालकर उन्हें असली कीमत से आधे से भी कम दाम में बेचा जा रहा था।नेटवर्क का संचालन संभल से किया जा रहा था, जबकि सप्लाई कई राज्यों में फैली हुई थी।

 
पूछताछ में गौरव त्यागी ने खुलासा किया कि रुड़की स्थित उसकी फैक्ट्री पहले भी नकली दवाइयां बनाने के मामले में पकड़ी जा चुकी है और अभी वह अपने रिश्तेदार मयंक उर्फ मोंटी केसाथ भगवानपुर क्षेत्र में अलग-अलग कंपनियों के नाम पर नकली दवाइयां तैयार कर रहा था। इसके अलावा कोटद्वार सिडकुल क्षेत्र में स्थित बंद फैक्ट्री को भी जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाता था।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

गिरोह गठिया और जोड़ों के दर्द की ‘न्यूकोक्सिया-90’, ब्लड प्रेशर की ‘टेलमा’, कैंसररोधी ‘अबिराप्रो’, महिलाओं के संक्रमण की ‘क्लिंजन’, एसिडिटी की ‘पेंटाप डीएसआर’, रक्तस्राव रोकने वाली ‘ट्रेनाक्सा’ और मिर्गी के दौरे रोकने की ‘गैबापिन-100’ जैसी गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली नकली दवाइयां बाजार में उतार रहा था। STF अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a big gang that manufactured and sold fake medicines online across the country crime news dehradun news STF action STF busted a big gang that manufactured and sold fake medicines online across the country STF busted a fake medicine gang uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसटीएफ की कार्यवाही एसटीएफ ने किया नकली दवा ग्रुप का भंडाफोड़ क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज नकली दवाइयां बनाकर देशभर में ऑनलाइन बेचने वाला बड़ा गिरोह

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More