माफिया डॉन अतीक अहमद को लेने उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ पहुंची गुजरात की साबरमती जेल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता
प्रयागराज।
 उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित उमेश हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ माफिया डॉन अतीक अहमद को लेने गुजरात के साबरमती जेल पहुंच गई है। टीम उसे कार में बैठाकर भारी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से प्रयागराज ले आएगी। इसके लिए दो रूट प्लान तैयार किए गए हैं। पहले रूट प्लान में उसे राजस्थान के उदयपुर के रास्ते बांदा चित्रकूट होते हुए प्रयागराज लाने की योजना है। विशेष परिस्थिति में एसटीएफ को दूसरे रूट प्लान का इस्तेमाल करने की भी छूट दी गई है। हालांकि पुलिस ने इस रूट प्लान को लेकर ना तो कोई बयान दिया और ना ही कोई डिटेल सार्वजनिक किया है। इस रूट से पुलिस टीम को प्रयागराज पहुंचने में 25 से 30 घंटे का समय लग सकता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक माफिया डॉन अतीक जैसे ही साबरमती जेल से बाहर निकलेगा, लखनऊ में बैठे पुलिस अधिकारी उसकी ट्रैकिंग शुरू कर देंगे। पूरे रास्ते वह पुलिस की रडार पर होगा। इस दौरान अतीक अहमद जिस गाड़ी में बैठेगा, उसके आगे और पीछे प्रयागराज पुलिस की गाड़ियां तो होंगी ही साथ ही जिस क्षेत्र से वह गुजरेगा संबंधित थाने की पुलिस भी अलर्ट मोड पर रहेगी। वहीं जीपीएस के जरिए उसकी गाड़ी के आठ से दस किमी आगे पीछे चलने वाले वाहनों पर भी नजर रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

रवाना होने से पहले हुआ मेडिकल

साबरमती जेल से अतीक को प्रयागराज रवाना करने से पहले उसका मेडिकल कराया गया। उसके स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां कोर्ट को दी गई। बता दें कि पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अतीक को लाने के लिए गुजरात पहुंची टीम में आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इस टीम में कुल 50 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। उसे हर हाल में 28 मार्च तक प्रयागराज की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Prayagraj news STF of Uttar Pradesh Police reached Gujarat's Sabarmati Jail to pick up mafia don Atiq Ahmed Umesh pal murder case up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More