पुलिस कांस्टेबल और दो युवकों के बीच सड़क पर हुई मारपीट, वीडियों हुआ वायरल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

लोहाघाट। लोहाघाट थाना क्षेत्र के पोखरी कस्बे में लोहाघाट पुलिस के कांस्टेबल मदन नाथ व पोखरी क्षेत्र के दो युवकों के बीच सड़क में जोरदार मारपीट हो गई। जिसका वीडियो वहां पर मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

कांस्टेबल मदन नाथ ने बताया कि वह सम्मन तामील कराने के लिए धुनाघाट जा रहे थे पोखरी के पास सड़क किनारे 3 लोग शराब पी रहे थे जिनके द्वारा उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज और मारपीट की गई, तथा उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई, मारपीट में उन्हें चोट लगी है तथा अपने बचाव में उन्हें भी मारपीट करनी पड़ी, जिसकी इन लोगों के द्वारा वीडियो बना ली गई है वही वीडियो बना रहे लोग पुलिसकर्मी पर अवैध वसूली करने के कई गंभीर आरोप लगा रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 112 द्वारा मारपीट के आरोपी स्वरूप निवासी पोखरी, अशोक मेहरा निवासी तयारसो को मौके से गिरफ्तार कर लिया, तथा एक आरोपी फरार हो गया है, वहीं एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा ने कहा इस गंभीर मामले की जांच सीओ चंपावत के द्वारा की जा रही है, पुलिस ने दोनों आरोपियों व पुलिसकर्मी का उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में मेडिकल करवाया है, मामले की जांच की जा रही है, घटना की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही पता लग पाएगी, फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है, वही पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news crime news Street fight between police constable and two youths Uttrakhand news video went viral

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More