गौला पुल से अचानक युवक ने लगाई छलांग, पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा स्थित गौला पुल से गुरुवार दोपहर एक युवक द्वारा अचानक छलांग लगाने पर युवक नदी के बहाव में गिरने के बजाय युवक पत्थरों पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहद नाजुक हालत में उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव से पहले सपा की संगठनात्मक कवायद तेज, प्रदेश अध्यक्ष हेतु हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी की भूमिका महत्वपूर्ण 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब 25 वर्ष का एक युवक गौला पुल पर खड़ा था। तभी अचानक वह पुल की रेलिंग पर चढ़ा और नदी में छलांग लगा दी। यह देख वहां स्थित लोग शोर मचाने लगे। उसे कूदने हुए वाहन सवार ने देखा और आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुल से कूदा युवक नदी के बीच में गिरा था और नदी के दोनों छोरों पर पानी का बहाव काफी तेज था। जिसके चलते चाह कर भी कोई मौके पर नहीं पहुंच सका।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबे की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत 

जिसके बाद युवक को बाहर निकालने के लिए पोकलैंड को नदी में उतारा गया। पोकलैंड के जरिये लोग मौके पर पहुंचे तो युवक जिंदा था, लेकिन बुरी तरह लहूलुहान तड़प रहा था। आनन-फानन में युवक को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुश्तैनी जमीन के लालच में मां की हत्या! बेटी ने प्रेमी से रचाई खौफनाक साजिश 

हालांकि घटना स्थल पर यह भी चर्चा थी कि पुल से कूदने वाला युवक किसी लड़की के साथ था। थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man jumped doctors declared him dead Gaula Bridge Haldwani news Suddenly a young man jumped from Gaula bridge uttarakhand news when he was taken to hospital by the police उत्तराखण्ड न्यूज गौला पुल चिकित्सकों ने किया मृत घोषित पुलिस द्वारा पहुंचाया गया अस्पताल युवक ने लगाई छलांग हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

खुशियों की तलाश में निकले थे, लौटे तीन शव: शक्तिफार्म के परिवार पर टूटा हादसे का कहर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  पूरनपुर। कार द्वारा नामकरण संस्कार में शामिल होने पूरनपुर जा रहे शक्तिफार्म क्षेत्र के एक परिवार की सोमवार (आज) पीलीभीत -बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ने के साथ ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

एमबीपीजी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारी पूरी, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार कर लिया है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता, हुड़दंग या बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप को रोकने के लिए कॉलेज परिसर […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबे की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चीरबासा के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर और मलबा गिरने की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर मलबा और पत्थर आने से कई यात्री रास्ते में फंस […]

Read More