हल्द्वानी। यहां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास, सुभाष नगर में प्रशासन द्वारा 140 घरों को अतिक्रमण घोषित कर उन्हें ध्वस्त करने के नोटिस को विधायक सुमित हृदयेश ने अमानवीय और प्रशासनिक असंवेदनशीलता का प्रतीक बताते हुए शनिवार (आज) स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। विधायक सुमित ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि यह लड़ाई वह अकेले नहीं लड़ रहे हैं। वर्षों से बसे इन परिवारों को एक झटके में बेघर करने का प्रयास न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह सरकार के जनविरोधी रवैये को भी दर्शाता है।
हल्द्वानी विधायक ने इस विषय को लेकर संबंधित अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता कर उन्हें निवासियों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में प्रशासन से माँग की कि इस नोटिस को तुरंत निरस्त किया जाए और मानवीय आधार पर इन परिवारों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए। कहा कि यह सिर्फ दीवारों और छतों की नहीं, बल्कि इंसानियत, सम्मान और जीवन की लड़ाई है। मैं अपने क्षेत्र की जनता के अधिकार की रक्षा के लिए हर मंच पर उनकी आवाज़ सड़क सेलेकर सदन तक पुरज़ोर तरीक़ेसे उठाऊँगा।
इस दौरान गोपाल भट्ट, गुरुप्रीत प्रिंस, हर्षित भट्ट, सुरेश किरौला, धीरज जोशी, तरुण सुयाल, जगमोहन सिंह, प्रकाश कन्याल, कमल कालाकोटि, अर्जुन सिंह, प्रिंस आहूजा, हरबंस सिंह, मधुकर बनौला, देवकी देवी, हेमा जोशी, तारा जोशी, नीमा, प्रेमा रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]