Uttrakhand news
एन एच 74 सितारगंज पर डिवाइडर पर चढ़ने से पलटी बस, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता, उधमसिंह नगर सितारगंज। लखीमपुर से देहरादून जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सितारगंज के पास एन एच 74 पर ग्राम सिसैया के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस के पलटने से लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर […]
Read More
दस हजार रुपए की घूस लेते विजिलेंस ने महिला ग्राम प्रधान को किया गिरफ्तार
जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर किच्छा। विजिलेंस ने आज ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में एक महिला ग्राम प्रधान को दस हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टोल फ्री नम्बर में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज प्रभारी पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी अनिल […]
Read More
बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित पार्वती दास ने ली विधायक पद की शपथ, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं
खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य पार्वती दास […]
Read More
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित किया पदाधिकारियों का सम्मान एवं अभिनंदन समारोह
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला नैनीताल द्वारा नैनीताल क्षेत्र के प्रदेश में स्थान पाने वाले पदाधिकारियों का सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के द्वारा सभी नवनिर्वाचित एवं नवमनोनित पदाधिकरियों को माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मान समारोह में नवीन वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), प्रमोद […]
Read More
सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा मनाई गई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 116वी जयंती
जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में शनिवार (आज) हिंदी विभाग द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 116वी जयंती मनाई गई। जयंती के अवसर पर राष्ट्रकवि दिनकर के पुरस्कार और सम्मान कविता संग्रह खंडकाव्य बाल कविताएं अनुवाद आदि पर विस्तृत […]
Read More
सिडकुल कर्मी की हत्या मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को 20-20 हजार रुपए जुर्माने के साथ सुनाई आजीवन कारावास की सजा
खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। सिडकुल कर्मी की हत्या करने के मामले में द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार ने दो आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं 20-20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता राजकुमार सिंह ने बताया कि 24 मई 2018 को पश्चिम चंपारण बिहार निवासी प्रमोद […]
Read More
पुरानी कारें बेचने का कारोबार करने वालों को भी कराना होगा परिवहन विभाग में पंजीकरण
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। पुरानी कारें बेचने का कारोबार करने वालों को भी अब परिवहन विभाग में पंजीकरण कराना होगा। बिना पंजीकरण कराए बेची या खरीदी जाने वाली गाड़ियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। पंजीकरण के लिए आवेदन से लेकर फीस जमा करने तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन के माध्यम से होगी। परिवहन विभाग के […]
Read More
वन विकास निगम के डिपो में लाखों रुपए घोटाले में चार कर्मचारियों के बाद अब ठेकेदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वन विकास निगम ने कर्मचारियों से मिली भगत कर लालकुआं वन विकास निगम के डिपो संख्या पांच में लाखों रुपए की लकड़ी नीलामी घोटाले के मामले में चार कर्मचारियों पर गाज गिरने के बाद अब घपला करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम […]
Read More
सड़क दुर्घटनाओं से नाराज डीएम ने सहायक सम्भागीय अधिकारियों को जारी किया कारण बताओं नोटिस
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुये प्रवर्तन की कार्यवाही संतोषजनक न होने के कारण सम्भागीय अधिकारियों के साथ ही सहायक सम्भागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि कामर्शियल वाहनों के साथ ही स्कूल बसों में हैल्प लाईन […]
Read More
महिला वाणिज्य महाविद्यालय में “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अंतर्गत हस्ताक्षर एवं पोस्ट अभियान हुआ आयोजित
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान एवं पोस्ट अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने नमामि गंगे में पंजीकृत समस्त छात्राओं को इस राष्ट्रीय […]
Read More


