टैक्स बार एसोसिएशन ने किया वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। शुक्रवार को हल्द्वानी इंसपिरेशन कॉलेज में टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधान आयकर आयुक्त जंगपांगी नेकिया। शिविर में लगभग 125 से 140 लोगों ने रक्तदान किया, जिसमें कई महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा, कि “रक्तदान को महादान कहा जाता है क्योंकि एक व्यक्ति का रक्तदान अनेक जीवन बचा सकता है। यह अत्यंत आवश्यक है कि सभी स्वस्थ लोग रक्तदान करें ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी की जान बचाई जा सके।” रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन चंद्र पाण्डेय ने भी रक्तदान के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया, “एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को रक्त मिलता है, बल्कि यह समाज में एक सकारात्मक संदेश देकर राष्ट्रीय एकता की भावना को भी सुदृढ़ करता है।”

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि रक्तदान स्वास्थ्य के लिएलाभकारी होता है। रक्तदान से पहले कई स्वास्थ्य जांचें की जाती हैं, जैसे एचआईवी, मलेरिया, पीलिया, हेपेटाइटिस ए और गुप्त रोग, जिससे रक्तदाता को अपनी स्वास्थ्य स्थिति का ज्ञान होता है। 18 से 60 वर्ष के बीच का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है और इसे लेकर संकोच नहीं करना चाहिए। रक्तदान न केवल दूसरों की मदद करता है, बल्कि इसे करने से स्वयं की सेहत में भी सुधार होता है। इस प्रकार के रक्तदान शिविर समाज में स्वास्थ्य लाभ और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक होते हैं, और यह सभी स्वस्थ व्यक्तियों की जिम्मेदारी है कि वे रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। शिविर के आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों को उपहार भी भेंट किए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Tax Bar Association organized a massive blood donation camp uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More