तबादला सूची पर शिक्षक संगठनों ने उठाए सवाल, कहा विभाग ने नहीं किया ऐक्ट के प्रावधानों का पालन

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों के बाद अब शिक्षक संगठनों ने आरोप-प्रत्यारोप शुरू करते हुए सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। 

बताते चलें कि इस बार तबादला ऐक्ट के तहत तय टाइम टेबल के पांचवें दिन जाकर शिक्षा विभाग ने 544 प्रवक्ता कैडर शिक्षकों के तबादले कर दिए। ऐक्ट के अनुसार अनिवार्य श्रेणी के तबादले 10 जुलाई तक होने थे, लेकिन प्रवक्ता की लिस्ट 15 जुलाई की देर रात जारी की गई। हालांकि आदेश पर तारीख दस जुलाई ही दर्ज है। सुगम से दुर्गम क्षेत्र के स्कूलों में 87 और दुर्गम से सुगम स्कूलों में 130 शिक्षकों का तबादला किया गया है। अनुरोध के आधार पर महिला शाखा में 27 के तबादले किए गए हैं। सामान्य श्रेणी में 300 प्रवक्ताओं का अनुरेाध आधार पर तबादला किया गया है। जिसके साथ ही अपर निदेशक-माध्यमिक रामकृष्ण उनियाल ने सभी शिक्षकों को तय समय पर नई तैनाती पर ज्वाइन करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि रिलीवर का इंतजार किए बिना ही शिक्षक स्वयं अपने आदेश के अनुसार नई जगह ज्वाइन कर लें। जिसके बाद बैक डेट से तबादलों पर शिक्षकों में काफी नाराजगी है। 

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

राजकीय शिक्षक संघ के हरिद्वार के जिला मंत्री रविंद्र रोड और यूएसनगर के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा पहले तबादला सत्र को शून्य करने की मांग कर चुके हैं। उनका कहना है कि ऐक्ट के अनुसार विभाग को हर हाल में 10 जुलाई तक तबादला आदेश करने थे। लेकिन विभाग ऐक्ट के प्रावधानों का पालन ही नहीं कर पाया है। साथ ही शिक्षकों की सेवाओं की गणना भी पारदर्शिता के साथ नहीं की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news said the department did not follow the provisions of the Act Teachers organizations raised questions on the transfer list Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More