विभाग की भ्रष्ट व्यवस्था से तंग टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा सचिव को भेजा अपना इस्तीफा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/टिहरी।  टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने विभाग की भ्रष्ट व्यवस्था से तंग आकर शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि, रेड टेपिज्म के आरोप के चलते यह इस्तीफा भी सरकार के गले की फांस बनने वाला है। क्योंकि, इस तरह के मामलों के निस्तारण के बिना आप इस्तीफा भी स्वीकार नहीं कर सकते।

टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने मंगलवार 23 सितंबर 2025 को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को भेजे इस्तीफे में सचिव को संबोधित करते हुए कहा गया है कि यह अर्धशासकीय पत्र विनम्रता के साथ आपकी सेवा में स्वयं के राजकीय सेवा से त्याग पत्र के निमित्त प्रेषित है। 27 मार्च 1999 को शैक्षिक प्रशासन में सेवा में योगदान से आरंभ कर अवकाश/सेवा तक संपूर्ण निष्ठा के साथ विभाग, राज्य एवं हितधारकों की सेवा की है तथा शैक्षिक विभाग की सभी योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन व नवप्रवर्तन पहल में अपनी भूमिका निभाई है।  

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

बेशक शासकीय आदेशों/प्रदत्त दायित्वों का अनुपालन राज्य के प्रत्येक अधिकारी का नियमित कर्तव्य था, पर उसका उचित सम्मान नहीं मिला। इस संदर्भ में मैं अपने अनुभव एवं अन्य तथ्य निम्नानुसार प्रस्तुत कर रहा हूं। 2002 में राज्य के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री ने नवोदय/राजकीय विद्यालय की स्थापना के संबंध में राज्य की राजधानी में प्रथम नवोदय विद्यालय के विचार को अमल में लाने के लिए मुझे नोडल अधिकारी बनाया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

इसी क्रम में तत्कालीन जिलाधिकारी राधा रतूड़ी (अब मुख्य सचिव पद से रिटायर) ने ननूरखेड़ा में भूमि चिह्नित करने की जानकारी देते हुए आगे की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। मैंने भी पूरी लगन से वहां पर भूमि समतलीकरण एवं अन्य कार्यवाही करते हुए 09 नवंबर 2002 को मुख्यमंत्री कर कमलों से राज्य के प्रथम राजकीय/राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का शिलान्यास करवादिया। हालांकि, इस कार्य के लिए स्थानीय निवासियों, ग्राम प्रधान और तत्कालीन श्रम मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के कोप का भाजन भी बनना पड़ा था।

आज यहां पर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय फूल-फल रहा है। इसी परिसर में 10 वर्षों तक एससीईआरटी का संचालन किया गया और वर्चुअल स्टूडियो भी संचालित किया गया।विभाग के लिए मेराअथक योगदान खत्म नहीं होता है।वर्ष 2004 में निदेशक, विद्यालयी शिक्षा एसके माहेश्वरी ने मुझे शिक्षा अधिनियम एवं विभिन्न कार्यों की सेवाओं हेतु नवीन ड्राफ्ट तैयार करने को संयोजक नियुक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

उत्तर प्रदेश में लागू इंटरमीडिएट एक्ट–1921 तथा बेसिक शिक्षा अधिनियम–1972 को एकीकृत कर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम भी तैयार किया। शिक्षकों एवं अन्य कार्मिक संवर्गों की सेवा के संबंध में 300 के लगभग न्यायालय वाद एवं उनमें दिए गए निर्णयों का अध्ययन करते हुए मिनिस्टीरयल संवर्ग, प्रारंभिक शिक्षा सेवा नियम, प्रशिक्षित स्नातक सेवा नियम, निरीक्षक सेवा नियम और प्रधानाध्यापक से लेकर निदेशक स्तर तक के लिए सेवा नियमों का ड्राफ्ट तैयार किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: corrupt system of the Education Department Dehradun/Tehri News Fed up with the corrupt system of the department Tehri's Chief Education Officer sent his resignation to the Education Secretary uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून/टिहरी न्यूज शिक्षा विभाग की भ्रष्ट व्यवस्था शिक्षा सचिव को भेजा इस्तीफा

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More