तीन साल पूर्व दिनदहाड़े डबल मर्डर के आरोपी पूर्व सपा एमएलसी के भाई का करोड़ो का घर प्रशासन ने किया सील 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरप्रदेश। वर्ष 2020 में औरैया के चर्चित डबल मर्डर हत्याकांड, जिसमें अधिवक्ता और उसकी चचेरी बहन का दिनदहाड़े मर्डर कर दिया गया था के जेल में बंद आरोपी पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक के भाई की संपत्ति को सील किया है। सील की गई संपत्ति आरोपी संतोष पाठक की पत्नी के नाम है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसडीएम औरैया अखिलेश कुमार ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से गैंगस्टर की कार्रवाई के तहत नोटिस पहले दिया जा चुका था। नोटिस के बाद शनिवार को मुनादी कर सदर कोतवाली क्षेत्र के इंडियन आयल चौकी इलाके में स्थित पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के भाई और डबल मर्डर कांड के आरोपी पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक की पत्नी के नाम पर बने आवास को सील किया है। उन्होंने बताया कि जिस मकान को सील किया गया है वह संतोष पाठक की पत्नी के नाम है, जिसको कुर्क करने का आदेश हुआ था। आवास सील होने की कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंकज मिश्रा, नायब तहसीलदार, आमीन और तहसील के अन्य कर्मचारी की उपस्थिति में कुर्की की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

बताते चलें कि 15 मार्च 2020 को पुलिस की मौजूदगी में दिनदहाड़े अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी चचेरी बहन सुधा की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। यह घटना सदर औरैया कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर मौहल्ले में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के परिसर में हुई थी। इस हत्याकांड का मुकदमा मृतक पक्ष को ओर से पुलिस में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने हत्याकांड के सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of double murder in broad daylight three years ago Auraiya news The administration sealed the house worth crores of the brother of former SP MLC up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More