उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अब 19 मार्च के बाद

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड मुख्यमंत्री को लेकर फैसला अब 19 मार्च के बाद ही होगा तब तक पार्टी अलाकमान किसी के नाम  की घोषणा भी नहीं करेंगी और सस्पेंस बनाये रखेगी। माना जा रहा हैं 20 मार्च को पार्टी विधायकों की बैठक बुला सकती हैं।उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर 20 मार्च तक मुहर लग सकती है। भाजपा प्रदेश संगठन की तरफ से नव निर्वाचित विधायकों को होली के बाद देहरादून में उपलब्ध रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उत्तराखंड में 10 मार्च को बहुमत  मिलने के बावजूद भाजपा हाईकमान ने नेता सदन के चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा उत्तराखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिल्ली में हाईकमान को अपनी रिपोर्ट दे दी है। नेता सदन के चयन में देरी से मुख्यमंत्री दौड़ में शामिल चेहरों की धड़कनें बढ़ी हुई है। सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल समेत कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। जबकि, कुछ नेता प्रदेश में ही विधायकों की घेराबंदी में जुटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकों की ओर से सीट ऑफर करने और उनसे मुलाकात का सिलसिला तेज हो गया है।

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि नेता सदन के चयन को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां होनी बाकी हैं। दो दिन पहले सोशल मीडिया में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को पर्यवेक्षक बनाने की चर्चाएं चली थी। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि अभी किसी पर्यवेक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हाईकमान होली के बाद ही विधायक दल की बैठक बुलाने के पक्ष में है। इससे माना जा रहा है कि 19 या 20 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें नेता सदन के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। यह बैठक भाजपा मुख्यालय में होने की उम्मीद है। उत्तराखंड में सरकार गठन की डेडलाइन 23 मार्च तक है। बयानबाजी पर हाईकमान गंभीर मुख्यमंत्री को लेकर समर्थन में लाबिंग और नारेबाजी कराने पर भाजपा हाईकमान बताया जा रहा है गंभीर है। पिछले दिनों भाजपा मुख्यालय में कुछ समर्थक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं, कुछ नेता लाबिंग में जुटे हैं। सूत्रों ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व को इस तरह की नारेबाजी को बंद कराने की हिदायत दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि नेता सदन के चयन को लेकर विधायक दल की बैठक होली के बाद ही होगी। अभी पार्टी हाईकमान की तरफ से कोई पर्यवेक्षक नामित नहीं हुए हैं। विधायकों को भी होली के बाद दून पहुंचने को कहा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More