पर्यटकों की पुलिस को वर्दी उतरवाने की हेकड़ी पड़ी महंगी, पहुंचे हवालात  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। दिल्ली से नैनीताल घूमने आए चार पर्यटक पहले भीमताल फिर अमृतपुर और उसके बाद काठगोदाम में पुलिस से ही भिड़ गये। भीमताल तिराहे पर हंगामा के बाद जब पुलिस ने उन्हें पकडऩे के लिए पीछा किया तो सभी अभद्रता पर उतर आये। ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की तहरीर पर सभी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, धमकी, गालीगलौज आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर इन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 

पुलिस के अनुसार दिल्ली के पंजाबी बाग, मुबारकपुर थाना कोटला निवासी सिद्धार्थ परेवा, अमर कालोनी लाजपत नगर निवासी अमित राजपूत और अंजली पांडे के अलावा लालकुआं सेंचुरी मिल निवासी शिवानी प्रकाश गुरुवार को दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार से भीमताल पहुंचे थे। जहां बोटिंग वालों से उनका विवाद हो गया। स्थिति यह हो गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद सभी लोग गाड़ी से निकल गये। मामला पुलिस तक पहुंचा तो भीमताल पुलिस ने वायरलेस पर सूचना देकर वाहन को रोकने के लिए कहा। इस बीच अमृतपुर मोड़ पर ट्रैफिक मोबाइल ड्यूटी में तैनात सिपाही विक्रम सिंह व लक्ष्मण राम ने शाम सात बजे करीब पर्यटकों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने स्पीड तेज करते हुए गाड़ी दौड़ा दी। इसके बाद पुलिस ने उनके वाहन का पीछा किया तो भीमताल तिराहे से पहले रोक लिया गया। आरोप है कि चारों पयर्टक पुलिस के साथ बदतमीजी और गालीगलौज पर उतर आये। पुलिस को वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगे, तभी एक महिला ने पुलिस की गाड़ी की चाबी ले ली और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे दी। इस बीच काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पर्यटकों ने उनके साथ भी बदतमीजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस सभी को पकडक़र थाने ले आयी। जिसके बाद चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More