बैंड बजा झूम के नाचे, लेकिन दुल्हन के बिना ही लौट गए बाराती  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। यहां शनिवार को अंबेडकर बरात घर में बरेली से बारात एक धर्म विशेष युवती को ब्याहने पहुंची थी। लेकिन बारातियों की खातिरदारी के बाद बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां अंबेडकर बारात घर में युवती से विवाह को बरेली से बारात आई थी। जहां बारातियों की बेहतर मेहमान नवाजी के साथ बारातियों ने जमकर नाश्ता और खाना भी खाया। जिसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शादी की रसम शुरू हुई। इस दौरान दूल्हा जब मंडप में पहुंचा तो दुल्हन की बहन ने दूल्हे के उम्र और उसके पैरों में तकलीफ होने की बात कहते हुए शादी के रसम को रुकवा दिया। जिसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

कुछ देर बाद जब दुल्हन को बुलाया गया तो दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के परिजनों ने आरोप लगाया कि दूल्हे की उम्र, दूल्हन कि उम्र से काफी अधिक है और उसके पैर में भी तकलीफ है। जिसके चलते यह शादी नहीं हो सकेगी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। वहीं दूल्हे के परिवार वालों का आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोग उसके घर पर कई बार आकर दूल्हे को देख गए थे। उनके यहां आकर खाना भी खाया लेकिन आज शादी करने से मना कर ऐसे में उनकी समाज में बदनामी हो रही है। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद पुलिस ने बीच में हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: but the wedding procession returned without the bride lalkuan news nainital news The band baja jhoom ke dance Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More