सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, बाइक सवार एक की मौत दूसरा गम्भीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रविवार रात हल्दूचौड़ से लालकुआं को आ रही बाइक सड़क पर बैठी गाय से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, परिणाम स्वरूप पूर्व ग्राम प्रधान रमेश तिवारी के भतीजे बाइक सवार विपिन तिवारी की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उनके पीछे बैठे नैन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन


जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि लगभग एक बजे हल्दूचौड़ के राधा बंगर निवासी विपिन तिवारी पुत्र बद्री दत्त तिवारी उम्र 46 वर्ष अपने साथी नैन सिंह निवासी दुम्का बंगर उम्र 38 वर्ष के साथ बाइक से लालकुआं की ओर को आ रहे थे, तभी डिपो संख्या 4 और 5 के बीच सड़क पर बैठी गाय से उनकी बाइक टकरा गयी, जिसके चलते मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक सवार दोनों सड़क पर काफी दूर तक रगड़ते चले गए। टक्कर लगने से गाय की भी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि घायल अवस्था में विपिन तिवारी और नैन सिंह को हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां विपिन तिवारी ने दम तोड़ दिया। वहीं नैंन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के समाजसेवियों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को सड़क से हटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। जिसके चलते आए दिन सड़क में दुर्घटनाएं होने से लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news one died on the bike and the other serious The bike collided with the cow sitting on the road Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More