परिवहन किराये में वृद्धि कर महँगाई से त्रस्त जनता के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है भाजपा सरकार ने – डॉ कैलाश पाण्डेय  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) की जिला कमेटी ने भाजपा की उत्तराखंड सरकार की ओर से परिवहन किराये में भारी वृद्धि की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए किराये में की गई वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

भाकपा (माले) के नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने राज्य सरकार के किराया बढ़ाने वाले इस कदम को जनविरोधी कदम बताते हुए कहा कि, “पहले ही भाजपा सरकार ने घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि करके जनता को लूटने का काम किया है। हाल ही में टोल टैक्स के माध्यम से जनता पर भारी आर्थिक बोझ डाला गया। जीएसटी बढ़ाकर चौतरफा महँगाई बढ़ाने का काम किया है और अब परिवहन किराए में वृद्धि कर जनता के की कमर तोड़ी जा रही है।”

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

पाण्डे ने कहा कि, “बस भाड़ा बढ़ाकर भाजपा सरकार ने कोरोना काल से ही बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी के चलते परेशानी झेल रही जनता के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है जो अमानवीय है।” उन्होंने जनहित में राज्य की भाजपा सरकार से किराये में की गई वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The BJP government has done the work of sprinkling salt on the burns of the people who are suffering from inflation by increasing the transport fare - Dr. Kailash Pandey Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More