कार चालक ने अपने ही साथी की फार्महाउस में रखे हथौड़े से हत्या कर शव को डाला सेप्टिक टैंक में, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नई दिल्ली।  महरौली इलाके में एक फार्महाउस के सेप्टिक टैंक में मिले शव की गुत्थी सुलझ गई है। मृतक की पहचान फार्महाउस में केयरटेकर के रूप में काम कर रहे 42 वर्षीय सीताराम के रूप में हुई है।
 
पुलिस ने उसके सहकर्मी और फार्महाउस में ही काम करने वाले 47 वर्षीय कार चालक चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने मामूली पैसों के विवाद में उसकी हत्या कर दी। डीसीपी अंकित चौहान के अनुसार, चंद्र प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि वह सीताराम से 10 हजार रुपये उधार मांग रहा था। जब सीताराम ने देने से इनकार किया, तो उसने गुस्से में आकर फार्महाउस मेंरखे हथौड़े से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को सेप्टिकटैंक में डाल दिया। सीताराम उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के केके बाजार गांव का रहने वाला था और फार्महाउस में ही रहता था।उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं, जो गांव में रहते हैं। वहीं आरोपी चंद्र प्रकाश उत्तराखंड के अल्मोड़ा का निवासी है। घटना का खुलासा तब हुआ जब फार्महाउस में काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी कमलेश उर्फ पलटू ने महरौली थाने में सीताराम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।उसने बताया कि सीताराम अचानक गायब हो गया है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जांच में पुलिस ने मोबाइल की अंतिम लोकेशन फार्महाउस में ही पाई। थाना महरौली के एसएचओ संजय सिंह के नेतृत्व में टीम फार्महाउस पहुंची और तलाशी शुरू की। फार्महाउस के एक कोने में मौजूद सेप्टिक टैंक से बदबू आने पर उसे खोला गया, जिसमें सीताराम का शव मिला। इसके बाद क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने फार्महाउस में पिछले दो दिन में आने-जाने वाले सभी लोगों की जानकारी जुटाई, जिससे पता चला कि ड्राइवर चंद्र प्रकाश भी अचानक गायब है और उसका फोन बंद है। पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क कर दूसरा नंबर लिया और लोकेशन ट्रैक कर पालम इलाके से उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने हत्या की बात कबूल ली। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dumped the body in the septic tank murder news murdered with a hammer kept in the farmhouse new delhi news police arrested him The car driver murdered his own partner The car driver murdered his own partner with a hammer kept in the farmhouse and dumped the body in the septic tank कार चालक ने अपने साथी की कर दी हत्या क्राइम न्यूज नई दिल्ली न्यूज फार्महाउस में रखे हथौड़े से हत्या मर्डर न्यूज शव को डाला सेप्टिक टैंक में

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More