कैंची धाम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे पर्यटकों की कार गिरी खाई में, एक की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। कैंची धाम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे पर्यटकों की कार भवाली स्थित भूमियाधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर निवासी पर्यटक नैनीताल घूमने पहुंचे थे। जो की अपनी कार संख्या यूपी27 बीएफ 6145 से कैची धाम मंदिर बाबा नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस बीच अनियंत्रित होकर उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी जिससे कार में सवार तीन पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे अन्य लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला और निजी वाहन के माध्यम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। लेकिन एक पर्यटक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं अन्य पर्यटकों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मृतक की पहचान 58 वर्षीय अजय श्रीवास्तव पुत्र आनंद प्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जिसमें शिव सक्सेना पुत्र स्व.रामचन्द्र सक्सेना व ओमप्रकाश पुत्र रामनरेश की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news one died The car of tourists going to visit Kainchi Dham temple fell into the ditch Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More