सुरंग निर्माण कर रही कम्पनी देगी सुरंग में फंसे सभी मजदूरों को दो-दो लाख एवं बचाव कार्य में लगे कर्मियों को दो-दो माह का वेतन बोनस के रूप में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी ने भी सभी फंसे हुए मजदूरों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, बचाव अभियान में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को दो-दो माह का वेतन बोनस दिया जाएगा।

सुरंग में काम करने वाले सेफ्टी मैनेजर राहुल प्रताप तिवारी और सीनियर इंजीनियर प्रदीप नेगी ने बताया कि नवयुग कंपनी के एमडी अभियान के दौरान सुरंग में ही रहे। आरवीएनएल की परियोजना में दो अन्य जगहों पर काम चल रहा है, वहां के अधिकारी भी लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे थे। उन्होंने बताया कि अभियान सफल होने के बाद अब सभी 41 मजदूरों को कंपनी ने दो-दो लाख रुपये राहत राशि देने की घोषणा की है। जबकि बचाव दल में लगे सभी कर्मचारियों को दो माह का वेतन बतौर बोनस मिलेगा। ऑपरेशन पूरा होने के बाद कंपनी ने फिलहाल सभी के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। जबकि सुरंग में फंसे रहे मजदूरों को दो माह तक का सवेतन अवकाश मिलेगा। सेफ्टी मैनेजर यूपी के बलिया निवासी राहुल प्रताप तिवारी ने बताया कि घटना वाले दिन गब्बर सिंह नेगी ने गंबूड की मांग की। मैं उसे साथ लेकर बाहर आया। जब साथ में वापस जाने लगा तो गब्बर ने बोला कि आप यहीं रुको, मैं मजदूरों को लेकर बाहर आता हूं। गब्बर के अंदर पहुंचते ही पूरा मलबा भरभराकर गिर गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Silkyara tunnel accident The company constructing the tunnel will give Rs 2 lakh each to all the laborers trapped in the tunnel and two months salary to the workers engaged in rescue work Uttarkashi news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More