देहरादून। राजधानी में एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। देर रात एसएसपी अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली की प्रेम नगर टी स्टेट में कुछ बदमाश छिपे हुए हैं। देर रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर दी और बदमाशों की तलाश शुरू हुई। दरू चौक टी स्टेट में बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई। घटनास्थल से आरोपित के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपित की पहचान अनुभव त्रिपाठी निवासी सिनेमा रोड हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जोकि एक बड़े वाहन चोर गिरोह का सदस्य है और पूर्व में जेल जा चुका है। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेते हुए बदमाश अनुभव त्रिपाठी से
पूछताछ की। बदमाश ने बताया कि उसके गिरोह के अन्य सदस्य भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]