दहेज के लिए बलि चढ़ी विवाहिता की डायरी ने खोला राज, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पंतनगर। दहेज वाली शादियां रोज हो रहीं। भीड़ जुट रही। बड़े इवेंट हो रहे। सबको पता है कि लड़की के पिता के दिए पैसे पर यह ‘शाहखर्ची’ है, लेकिन किसे फर्क पड़ रहा? कब फर्क पड़ेगा? क्या शराबबंदी की तरह कड़ा कानून दहेज को रोकेगा? समाज में सवाल उठने चाहिए और बहस भी होनी चाहिए। लाखों बेटियों के भविष्य का सवाल है। दहेज की डिमांड को लेकर ऐसा ही एक मामला उधमसिंह नगर के शहर पंतनगर में देखने को मिला है। यहां हल्द्वानी निवासी एक विवाहिता की डायरी ने खोल दिया उसकी मौत का राज। जिसकी डायरी पढ़कर पुलिस भी हो गई हैरान। विवाहिता ने डायरी में अपने पति पर गाली देने की बातें लिखने के साथ ही अपने पापा को लिखा था कि अगली बार गाली दी तो जान दे दूंगी। मृतका के भाई ने उसके पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर भोटिया पड़ाव निवासी कमल थापा ने एक तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी छोटी बहन प्रियंका थापा की शादी विगत 30 नवंबर 2021 को जगतपुरा अटरिया मोड़ रुद्रपुर निवासी संजय बुराठी पुत्र जगदीश बुराठी के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज को लेकर खुश नहीं थे। आये दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। भाई का आरोप है कि उसकी बहन का पति संजय बुराठी, उसका भाई मुकेश व बहन उमा दहेज में तीन लाख रुपये की नकदी और एक स्कूटी की मांग करते थे। जिसे न देने पाने की बात पर जान से मारने की धमकी देते थे। मृतका के भाई का कहना है कि इस बीच उसकी बहन प्रियंका का फोन आया। फोन पर उसने कहा कि उसके ससुराली दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज न मिलने पर जान से मारने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद विगत 21 फरवरी को उसके पास एक फोन आया और कहा कि उसकी बहन प्रियंका की मौत हो गई है। जिसके बाद भाई ने बहन के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मृतका के पति समेत अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में पंतनगर सीओ तपेश कुमार का कहना है कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। मृतका के कमरे की तलाशी में पुलिस को एक डायरी बरामद मिली है। जिसमें उसने पति पर गालीगलौज करने की बात के साथ ही अपने पिता को याद करते हुए लिखा है कि पापा मेरा पति बहुत गंदी गाली देता है। जिसे सुनकर मै बहुत आहत हो जाती हूँ। अगर उसे मेरे बारे में सब कुछ पता था तो शादी क्यों की। अगर अगली बार ऐसा किया तो मै जान दे दूंगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के भाई ने उसके पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि तीन लाख कैश और स्कूटी न देने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। कहा है कि विवाह के बाद से ही उसकी बहन के ससुराली दहेज को लेकर खुश नहीं थे। उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उसकी बहन का पति संजय बुराठी, उसका भाई मुकेश व बहन उमा दहेज में तीन लाख रुपये की नकदी और एक स्कूटी की मांग करते थे। असमर्थता जताते पर जान से मारने की धमकी देते थे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news the police arrested the accused husband US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच्च है संवाददाता    चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कानाकोट से लोहाघाट की ओर जा रही एक कार सिरतोली के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।हादसे में कार सवार दोनों लोगो की उपचार के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More