ई-रिक्शा चालक गुंडागर्दी दिखाते हुए महिला होमगार्ड को वाहन संग ले गया खींचते हुए 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। मुखानी चौराहे पर महिला होमगार्ड सिपाही द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर टोकने में ई-रिक्शा चालक ने गुंडागर्दी दिखाते हुए महिला होमगार्ड से अभद्रता कर दी। इसके बाद मौके से भागने लगा। होमगार्ड ने ई-रिक्शा रुकवाने का प्रयास किया तो चालक उसे वाहन संग खींचता हुआ ले गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला होमगार्ड चंपा गड़िया चौराहे पर यातायात व्यवस्था की निगरानी को तैनात थी। इस बीच ई-रिक्शा चालक सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने लगा। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर होमगार्ड ने नियम से चलने की नसीहत दी। इतना कहते ही चालक ने महिला होमगार्ड से अपशब्द कह डाले। अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। होमगार्ड ने वाहन सड़क के किनारे लगाने को कहा तो चालक भागने का प्रयास करने लगा। होमगार्ड जब वाहन को रोकने का प्रयास करने लगी तो चालक उसे वाहन के साथ खींचते हुए ले गया। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि होमगार्ड को वाहन संग खींचने के मामले की जांच के बाद चालक पर कानूनी कार्रवाई होगी। रेड क्रास सोसायटी नैनीताल के चेयरमैन नवनीत राणा ने कहा कि मुखानी चौराहे पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी हावी है। दुकानों पर बैठी महिलाओं को चालकों की गालियां सुननी पड़ती हैं। समझाने पर हाथापाई करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: attempt to drag along with the vehicle crime news female home guard Haldwani news hooliganism of e-rickshaw driver The e-rickshaw driver showed hooliganism and dragged the female home guard along with the vehicle uttarakhand news ई-रिक्शा चालक की गुंडागर्दी उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज महिला होमगार्ड वाहन संग खींचने का प्रयास हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More