बनभूलपुरा के इंदिरा नगर क्षेत्र के घर में आग लगने से पूरा आशियाना जलकर हुआ राख

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां मंगलवार (आज) बनभूलपुरा के इंदिरा नगर बड़ी सड़क पर एक परिवार के घर में आग लग गई, जिससे उनका पूरा आशियाना जलकर राख हो गया। यह हादसा दोपहर 12 से 1 बजे के बीच शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। उस समय मकान मालिक शमीम अहमद मेहनत-मजदूरी के लिए घर से बाहर थे और उनकी मां भी काम पर गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

 

पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखा तो ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। मोहल्लेवासियों ने बाल्टियों और मटकों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग में कपड़े, बिस्तर, डबल बेड, फर्नीचर और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। अनुमानित नुकसान लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

मौके पर पहुंचे लोगो ने आग बुझाने में मदद के साथ ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।भवन स्वामी ने विधायक सुमित हृदेश को भी घटना की जानकारी दी, जिन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to fire in a house in Indira Nagar area of ​​Banbhulpura fire broke out in the house Haldwani news Indira Nagar area of ​​Banbhulpura the entire house was burnt to ashes uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज घर में लगी आग पूरा आशियाना जलकर हुआ राख बनभूलपुरा का इंदिरा नगर क्षेत्र हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More