प्रभारी प्रधानाचार्य पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, बीईओ ने स्कूल से हटा कर अपने कार्यालय से किया संबद्ध  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण ब्लॉक के एक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने प्रभारी प्रधानाचार्य को स्कूल से हटाकर बीईओ ऑफिस से संबद्ध कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रभारी प्रधानाचार्य ने मंगलवार को अपने ही विद्यालय की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घर लौटने पर छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। शिकायत बीईओ रवि मेहता तक पहुंची तो उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य को स्कूल से हटाकर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय भिकियासैंण से संबद्ध कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर भिकियासैंण तहसीलदार निशा रानी ने बुधवार को स्कूल जाकर जानकारी ली। तहसीलदार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। इधर, स्कूल में हुई अभिभावक संघ की बैठक में वक्ताओं ने आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य को स्कूल से हटाने की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news BEO removed her from the school and attached her to his office The girl student accused the Principal in charge of molestation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज होने के बाद सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। […]

Read More