नैनीताल। हाईकोर्ट ने बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन द्वारा याचिकाकर्ता को मुआवजा नहीं देने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की। पूर्व के आदेश पर बीआरओ द्वारा 2023 से शपथ पत्र पेश नहींकरने एवं कोर्ट के आदेशों की बार-बार अवहेलना करने पर न्यायाधीश न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने बीआरओ, नई दिल्ली के डायरेक्टर जनरल के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए छह नवंबर को उन्हें कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई छह नवंबर को होगी।
धारचूला निवासी कुंदन सिंह ने 2023 में इस संबंध में याचिका दायर की थी। कहा है कि 1996 में तवाघाट से पांगती के लिए बीआरओ ने सड़क का निर्माण किया था। निर्माण के दौरान बीआरओ ने सड़क तैयार करने में निकला मलबा उनकी कृषि योग्य भूमि में डाल दिया।मलबे की वजह से उनकी कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई। जब उन्होंने बीआरओ से इसका मुआवजा मांगा, तो बार-बार केवल आश्वासन ही दिया लेकिन मुआवजा नहीं दिया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]