सरकारी भूमि के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से करी तीन हफ्तों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पिथौरागढ़ में नए बस स्टेशन के सामने स्थित सरकारी भूमि के दुरुपयोग मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से तीन हफ्तों के भीतर अद्यतन फोटोग्राफ्स और वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश जारी किया। अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

मामला पिथौरागढ़ नगर पालिका की उस संपत्ति से जुड़ा है, जहां पहले ग्राउंड फ्लोर पर दो हॉल और शौचालय बनाए गए थे, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर 16 दुकानें बनाई गई थीं। नगर पालिका का उद्देश्य था कि ये दुकानें अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों और कारगिल युद्ध में शहीदों के परिजनों को रोजगार देने के लिए आवंटित की जाएं। हालांकि दुकानें सड़क से नीचे होने के कारण किसी ने भी इनके लिए आवेदन नहीं किया। इसके बाद पालिका ने दो बार टेंडर प्रक्रिया अपनाई, लेकिन कोई इच्छुक पक्ष सामने नहीं आया। अंततः एक व्यक्ति को महज ₹100 के स्टांप पेपर पर सार्वजनिक कार्यों के लिए इस भवन को 20 वर्षों की लीज पर दे दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

 

लीज शर्तों के अनुसार भवन का उपयोग अस्पताल के रूप में किया जाना था और किसी भी प्रकार का व्यावसायिक उपयोग निषिद्ध था। शुरुआत में अस्पताल खोला गया, लेकिन बाद में बंद कर दिया गया। आरोप है कि लीजधारी ने भवन को क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां चार मंजिला निर्माण कर उसमें दुकानें, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और होटल शुरू कर दिया, जो लीज की शर्तों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

मामले में याचिका दायर कर कोर्ट से मांग की गई है कि इस अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए और भवन का उपयोग मूल शर्तों के अनुरूप ही किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High court news misuse of government land pithoragarh news strict stand of the High Court summoned a detailed report from the state government within three weeks Taking a tough stand on the misuse of government land the High Court has summoned a detailed report from the state government within three weeks uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More