भीमताल। यहां नौकुचियाताल क्षेत्र के सिलौटी में तेंदुआ द्वारा महिला को मौत का शिकार बनाने के बाद वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में तेंदुआ फंसा मिला। जिसे विभाग द्वारा रेस्क्यू कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमताल के नौकुचियाताल क्षेत्र के सिलौटी में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा हुआ मिला। तेंदुए के फंसे होने पर वन कर्मियों और विशेषज्ञों ने उसे रेस्क्यू कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है की 25 नवंबर को लीला देवी को मारने वाला यही तेंदुआ था। विभाग की ओर से तेंदुए के सैंपल जांच के लिए देहरादून भेज दिए हैं। वहीं पूर्व में भेजी गई सैंपल रिपोर्ट नहीं आ पाई है।विभाग की ओर से सिलौटी और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से दस सोलर लाइटें दी गई हैं। साथ ही विभाग की ओर से अन्य जगहों पर ट्रैप कैमरे, पिंजरे लगाए गए हैं और वन कर्मियों की टीम रात भर गश्त कर रही है। साथ ही लोगों के जंगल जाने परफिलहाल रोक लगाई गई है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ था। तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों की ओर से लगातार गश्त जारी है। विभाग की ओर से सोलर लाइट भी बांटी गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉 चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु मौसम विज्ञान केंद्र […]