अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला टेलीकॉम कमेटी की बैठक, जिले में मोबाइल कनेक्टिविटी को सुदृड़ करने के निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। जनपद में संचार सुविधाएं मोबाइल कनेक्टिविटी सुदृढ़ कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला टेलीकॉम कमेटी की बैठक सोमवार को अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कलक्ट्रेट सभागार नैनीताल में आयोजित बैठक में विभिन्न संचार कंपनियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया और सभी को निर्देश दिए गए कि जिले में सभी दूरस्थ क्षेत्रों, शैडो/डार्क एरिया में संचार, मोबाइल कनेक्टिविटी सुचारू रखा जाय।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत व्यवस्था बाधित होने पर सभी मोबाइल टावरों को 24 घंटे संचालित रखने हेतु सभी स्थानों में पर्याप्त मात्रा में ईंधन रखने के साथ ही मोबाइल टावरों को सोलर प्रणाली से भी संचालित रखा जाय।

 

बैठक में मंडलीय अभियंता दूरसंचार ने अवगत कराया की नैनीताल जिले में प्रथम चरण में गत वर्ष 48 स्थानों में 4 जी टावर लगाए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, इन सभी 48 स्थानों में टावर 4G लगा दिए गए हैं जो सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया कि द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले में 10 4G टावर स्थापित किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई थी जिसमें से 5 टावरों की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध हो गई है शेष 5 स्थानों में टॉवर स्थापना हेतु भूमि चयन प्रक्रिया गतिमान है जिसमें बेलवाखान, जिरौली, रेकुना, बारगल, प्यूडा है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय से क्षेत्र में उपलब्ध उपयुक्त भूमि का संयुक्त निरीक्षण कर उसका चयन करतेहुए सभी अभिलेख दूरसंचार विभाग को उपलब्ध कराएं।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

बैठक में भारत नेट परियोजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में पोलों के माध्यम से ओएफसी फाइबर बिछाये जाने के कार्यों की समीक्षा करते हुए, अपर जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं संचार विभाग के अधिकारियों व प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय बनाते हुए समय पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कही पर भी समस्या आने पर तत्काल अवगत कराया जाय। बैठक में अवगत कराया कि भारत नेट परियोजना के अंतर्गत जनपद में गांवों को संचार सुविधा से जोड़े जाने हेतु 477 गांव कवर करने हैं जिसमें से वर्तमान में 288 गांव कवर कर लिए गए हैं शेष कार्य गतिमान है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

 

बैठक में जिओ संचार एजेंसी से आए प्रतिनिधियों द्वारा हल्द्वानी नगर अंतर्गत कालूशाई मंदिर से तीनपानी- मंडी के मध्य होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य के दौरान भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर कार्य का प्रकरण रखा गया इस संबंध में लोक निर्माण विभाग,यूयूएसडीए व जिओ कंपनी के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

बैठक में एयरटेल से आये प्रतिनिधियों द्वारा जिले के दो स्थानों में मोबाइल टावर लगाए जाने हेतु भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध प्रशासन के समक्ष रखा।इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को शीघ्र ही संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए भूमि का चयन कर प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मंडलीय अभियंता दूरसंचार विकास महरा, भारत नेट से परमिंदर सहित लोनिवि, सिंचाई, विद्युत पीएमजीएसवाई सहित निर्माण एजेंसी के अधिशासी अभियंता, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Telecom Committee meeting held under the chairmanship of Additional District Magistrate (Finance and Revenue) instructions to improve communication and mobile connectivity instructions to strengthen mobile connectivity in the district nainital news uttarakhand news अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता उत्तराखण्ड न्यूज जिला टेलीकॉम कमेटी की बैठक सम्पन्न नैनीताल न्यूज संचार एवं मोबाइल कनेक्टिविटी को बेहतर  करने के निर्देश

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More