कंकाल मिलने के दो दिन भी नहीं सुलझी गुत्थी, अब डीएनए सैंपल सुरक्षित रखने की तैयारी में पुलिस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बहादराबाद। सिडकुल क्षेत्र के डैंसो चौक के पास खाई में पेड़ से लटके मिले युगल के कंकाल की गुत्थी सुलझती नहीं दिखाई दे रही है। यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस हर एंगल से जांच करनी में जुटी हुई है। घटनास्थल से सिडकुल पुलिस को एक भी क्लू नहीं मिला, जिससे युगल की पहचान हो सके। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अब डीएनए सैंपल सुरक्षित रखने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

बताते चलें कि रविवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को दो कंकाल एक पेड़ से लटके होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आनन फानन में सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची। कपड़ों के आधार पर इस बात की तस्दीक हुई कि कंकाल महिला-पुरुष के हैं। घटनास्थल से महिला का पर्स मिला था लेकिन अंदर कुछ नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार कंकाल करीब छह माह पुराने बताते हुए आत्महत्या की संभावना जताई गई। कोतवाली प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास झाड़ियां उगी हुई हैं, इसलिए इतने समय तक युगल के शव लटके हुए होने की जानकारी नहीं मिल सकी। डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिए जाएंगे, जिससे कोई युगल की पहचान करता है तो उसका डीएनए मिलान कराया जा सके। प्रदेश भर में इस संबंध में सूचना फ्लैश कर दी गई है ताकि युगल की पहचान हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bahadarabad news now the police are preparing to keep the DNA sample safe The mystery was not solved even two days after the skeleton was found Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]

Read More