नैनीताल जिले के नवनियुक्त एसएसपी ने पदभार ग्रहण के साथ ही अधीनस्थों की मीटिंग कर दिए दिशा-निर्देश

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नवनियुक्त एसएसपी पंकज भट्ट ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज जनपद के समस्त अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों दिए यह सात महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश—

1 बढ़ते नशे की रोकथाम हेतु प्रत्येक थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाकर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा इसके बावजूद भी यदि किसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे से संबंधित शिकायते प्राप्त होने पर संबंधित थानाध्यक्षों की जवाबदेही तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

2 थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत होने वाली छोटी-छोटी संवेदनशील घटनाओं से मुझे अवगत कराएंगे साथ ही उन पर त्वरित कार्यवाही करेंगे तथा किसी भी प्रकरण की घटनाओं के अभियोग पंजीकरण में कोताही न बरती जाए।

3 हल्द्वानी एवं रामनगर क्षेत्र में अनावश्यक जाम से निजात हेतु संबंधित पुलिस अधिकारीगण यातायात व्यवस्था हेतु रोडमैप तैयार कर प्रस्तुत करेंगे जिससे नए यातायात प्लान को अतिशीघ्र लागू किया जा सके।

4 जनपद की सीमाओं/बैरियर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाकर सघन चेकिंग की जाए तथा आने जाने वाले वाहनों के नंबर इत्यादि रजिस्टर में नोट किये जाए।
जिससे वाहन चोरी/आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

5 आगामी क्रिसमस एवं 31st कार्यक्रम के दृष्टिगत नैनीताल शहर आने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतु विशेष ट्रैफिक/पर्यटक प्लान तैयार किया जाएगा। जिससे आगंतुक पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

6 सभी थानाध्यक्ष प्रत्येक माह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे तथा स्वयं एवं उच्चाधिकारियों के माध्यम से उनका निराकरण करने का प्रयास करेंगे।

7 पुलिस अधिकारी गण अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मचारियों के अवकाश मौजूदा पुलिस फोर्स के अनुसार करेंगे जिसमें पुलिस कार्मिकों अवकाश हेतु अनावश्यक परेशान होना ना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

पुलिस अधिकारी सम्मेलन के दौरान सर्वेश पंवार (आई.पी.एस.) एएसपी नैनीताल, जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल, संदीप नेगी क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भूपेंद्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी भवाली, शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी यातायात/साइबर नैनीताल सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक थाना अध्यक्ष जनपद नैनीताल एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More