खौफनाक हत्याकांड का एसएसपी डॉ मंजूनाथ टी सी के निर्देशन में पुलिस ने किया खुलासा, आर्थिक तंगी बनी हत्या का कारण 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां बीती रात हुए खौफनाक हत्याकांड का एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आर्थिक तंगी और छोटे भाई की बीमारी से तनाव में आरोपी ने शराब के नशे में बहस के दौरान अपने ही भाई सोनू जायसवाल की हत्या कर दी।आरोपी संदीप जायसवाल कोगिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

जानकारी के मुताबिक, घटना तीन फरवरी की रात करीब 11 बजे हुई। संदीप अपने परिजनों के घर पहुंचा और छोटे भाई से बहस करने लगा। बीच-बचाव करने पर उसने परिवार को धमकाया और हमला जारी रखा। गंभीर चोटों के बाद सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर वादी अंकित जायसवाल की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने फोरेंसिक जांच की और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

पुलिस ने संदीप जायसवाल, पुत्र स्व. लल्लन प्रसाद, निवासी राम मंदिर बगीचा, हल्द्वानी को एक 32 बोर रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त लोटा भी बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में जमानत पर चल रहा था। छोटे भाई की लंबी बीमारी और इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी से वह तनाव में था। इसी तनाव और शराब के प्रभाव में उसने गुस्से में आकर मारपीट की, जिससे भाई की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gruesome murder case solved Haldwani news have solved the gruesome murder case; financial difficulties were the motive Police SSP Dr. Manjunath T.C.'s direction under the direction of SSP Dr. Manjunath T.C. uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी डॉ मंजूनाथ टी सी का निर्देशन खौफनाख मर्डर केस का खुलासा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More