सोशल मीडिया में चिकित्सक द्वारा शराब पीकर ड्यूटी करने के वायरल वीडियों के बाद प्रभारी सचिव ने लिया मामले का संज्ञान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। दो दिन पहले अल्मोड़ा जिला अस्पताल मे हुई घटना के बाद सोशल मीडिया में चौतरफा निंदा का शिकार होने के बाद प्रभारी सचिव ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है कि उक्त घटना को दो दिन होने के पश्चात भी, उसके विरुद्ध क्या कार्यवाही की गई है। इसके लिए तीन दिवस के अंदर संपूर्ण घटना का पूर्ण स्पष्टीकरण शासन को देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

प्रभारी सचिव ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नही की जाएगी और इस प्रकार की घटनाओं में कठोर कार्यवाही की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का प्रथम कर्तव्य है कि किसी भी स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आए व्यक्तियों को प्रथम उपचार देना है और सरकार की सेवाओं से संतुष्ट करना है। डॉ आर राजेश कुमार, प्रभारी सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अल्मोड़ा के जिला चिकित्सालय में आपातकालीन कक्ष के चिकित्साधिकारी डॉ. उद्भव सिंह के द्वारा रात्रि में इलाज हेतु पहुंचे परिजनों के साथ अभद्रता तथा नशे में होने का मामला संज्ञान में लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

बताते चले कि देर रात अस्पताल पहुँचे दंपति ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर द्वारा उनके बच्चे तो सही से नही देखा गया क्योंकि वो शराब के नशे में था, बाकायदा दंपति द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर किया गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news The secretary in charge took cognizance of the matter after the viral video of the doctor doing duty after drinking alcohol in social media Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More