तस्करों ने वन दरोगाओं पर जानलेवा हमला करते हुए ट्रैक्टर से कुचलने का किया प्रयास 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। बेखौफ वन तस्करों ने गुरुवार देर रात भाखड़ा वन रेंज में गश्त कर रहे दो वन दरोगाओं पर जानलेवा हमला करते हुए ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। आरोपी तस्करो ने वन दरोगाओं की बंदूक, मोबाइल और बाइक तोड़कर छह सरकारी कारतूस भी लूट लिए और साथ ही पीपलपड़ाव वन चौकी पहुंचकर कब्जे में ली 52 कट्टे बेलपत्रों से लदी ट्रैक्टर ट्राली भी लेकर फरार हो गए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

गुरुवार रात वन दरोगा मनोज कुमार मेलकानी और मोहन सिंह भाखड़ा वन रेंज के लामाचौड़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात करीब 8.25 बजे वे वन निगम कटान प्लॉट लामाचौड़ 96 से लौट संख्या-27 पर पहुंचे। उन्होंने यहां दो बाइक और उसके पीछे ट्रैक्टर ट्रॉली को देखकर रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने उनपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया और छह-सात लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने वन दरोगा मोहन सिंह का मोबाइल सबूत मिटाने के उद्देश्य से तोड़ने के साथ वन दरोगा मनोज की बाइक, बंदूक भी तोड़ते हुए छह कारतूस लूट ले गए। वन दरोगाओं ने किसी तरह तस्करों के कब्जे से 52 बोरे बेलपत्र से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को छीनकर पीपलपड़ाव वन चौकी पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

पीड़ित दोनों वन दरोगाओं ने मुखानी थाने में दी तहरीर में बताया कि एक महिला समेत सात तस्करों ने पीपलपड़ाव वन चौकी पहुंचकर भी उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जबरन कब्जे में ली बेलपत्र से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली भी लेकर फरार हो गए। वन कर्मियों का कहना है जिस ट्रैक्टर ट्रॉली में तस्कर वन उपज को छिपाकर ला रहे थे। वह वर्ष 2020 में सीज हो चुकी है। वन दरोगा मनोज कुमार मेलकानी का कहना है कि पुलिस की कमजोर विवेचना के कारण तस्कर और वाहन छूटते जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Forest department news Haldwani news Smugglers made a fatal attack on forest inspectors Smugglers made a fatal attack on forest inspectors and tried to crush them with a tractor tried to crush them with a tractor uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More