अल्मोड़ा से रामनगर लौट रहे बाइक सवार युवक को झपट कर ले गया बाघ 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। अल्मोड़ा से रामनगर लौटते समय मोहान में हाईवे से बाइक सवार युवक को बाघ उठा ले गया। इस दौरान उसका साथी शोर मचाता रहा लेकिन बाघ युवक को खींचता हुआ जंगल में ले गया। जैसे-तैसे युवक चौकी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व वन विभाग की टीम ने रात तक लापता युवक की खोज की लेकिन अंधेरे के कारण युवक को पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के तहसील हसनपुर गांव जिहल निवासी 25 साल अफसारुल उर्फ भूरा पुत्र बाबू अपने साथी मो. अनस पुत्र शकील अहमद के साथ घूमने के लिए निकले थे। वह पहले नैनीताल फिर रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा घूमने निकल गए। शनिवार देर शाम को ही अल्मोड़ा से वाया रामनगर होते हुए वह अमरोहा को जा रहे थे। बाइक अनस चला रहा था। रात सवा आठ बजे वे रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के मोहान क्षेत्र में पहुंचे। तभी वहां घात लगाए बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से बाइक अनियंत्रित हुई तो दोनों सडक़ पर गिर गए। बाघ पीछे गिरे अफसारुल को खींचकर जंगल को ले गया। शोर मचाते हुए हिम्मत जुटाकर अनस बाइक उठाकर मोहान चौकी पहुंचा। इसके बाद सीटीआर का स्टाफ व रामनगर कोतवाल अरुण सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल लापता अफसारुल की तलाश की गईए लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं वन बीट अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि मौके से खून के निशान मिले हैं। बाघ युवक को कोसी नदी की ओर ले गया है। दोस्त को बाघ के खींच ले जाने के बाद से अनस सहमा हुआ है। उसे अपने साथ हुई ऐसी घटना का विश्वास नहीं हो रहा है। झपटने के दौरान बाघ का पंजा उसे भी लगा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news The tiger took away the bike rider returning from Almora to Ramnagar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]

Read More